कटनी। पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य एवं उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय/यातायात) श्री रत्नेश मिश्रा के मार्गदर्शन में अनूप सिंह निरीक्षक थाना प्रभारी यातायात एवं ट्रैफिक पुलिस द्वारा शहर की यातायात व्यवस्था में सुधार हेतु निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।
शहर के प्रमुख चांडक चौक पर यातायात के बढ़ते दबाव एवं जाम की समस्या से निजात दिलाने के उद्देश्य से यातायात पुलिस द्वारा अस्थाई डिवाइडर एवं प्लास्टिक कोन लगाए गए हैं। इस व्यवस्था के माध्यम से वाहनों के आवागमन को निर्धारित दिशा में संचालित कर यातायात को अधिक सुगम, व्यवस्थित एवं सुरक्षित बनाने का प्रयास किया गया है।
चांडक चौक पर अस्थाई कोन एवं डिवाइडर के माध्यम से वाहनों की आवाजाही को सुव्यवस्थित करने, अनावश्यक क्रॉसिंग रोकने तथा जाम की स्थिति को कम करने में सहायता मिलेगी। यातायात पुलिस द्वारा मौके पर यातायात व्यवस्था की निगरानी भी की जाएगी।
यातायात पुलिस की अपील: वाहन चालक निर्धारित दिशा में चलें, यातायात संकेतों एवं पुलिसकर्मियों के निर्देशों का पालन करें तथा चौराहे पर अनावश्यक रूप से वाहन रोकने और गलत दिशा से प्रवेश करने से बचें, ताकि सभी नागरिकों को सुगम एवं सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिल सके।


