• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Saturday, October 10, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

*कलेक्टर-एसपी ने अस्पताल पहुंचकर जाना घायलों का हाल*

by Manish Gautam Chiefeditor
October 10, 2026
in कटनी
0
*कलेक्टर-एसपी ने अस्पताल पहुंचकर जाना घायलों का हाल*
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

कटनी। विजयराघवगढ़-बंजारी के पास शनिवार सुबह बस दुर्घटना में एक किशोरी की मृत्यु और 42 यात्रियों के घायल होने की घटना के बाद जिला प्रशासन तत्काल सक्रिय हुआ। कलेक्टर श्री आशीष तिवारी एवं पुलिस अधीक्षक श्री अभिनय विश्वकर्मा ने सिविल अस्पताल विजयराघवगढ़ पहुंचकर घायलों से मुलाकात की और उनके उपचार की जानकारी ली।

दुर्घटनाग्रस्त बस क्रमांक एमपी-14-बीडी-0811 में सवार पिपरा निवासी 16 वर्षीय अनीता लोधी, पिता संतोष लोधी की हादसे में मृत्यु हो गई। दुर्घटना में घायल सभी 42 यात्रियों को तत्काल सिविल अस्पताल विजयराघवगढ़ पहुंचाकर उपचार शुरू कराया गया। इनमें से 13 घायलों को बेहतर उपचार के लिए जिला चिकित्सालय कटनी रेफर किया गया।
कलेक्टर श्री तिवारी ने विजयराघवगढ़ सिविल अस्पताल पहुंचकर घायलों के स्वास्थ्य और उपचार की जानकारी लेते हुए चिकित्सकों को सभी घायलों का बेहतर और समुचित उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने गंभीर घायलों को आवश्यकतानुसार तत्काल जिला चिकित्सालय रेफर करने को भी कहा।

घटना की सूचना मिलते ही कलेक्टर ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमल मौर्य एवं एसडीएम विजयराघवगढ़ श्री प्रमोद चतुर्वेदी को घटनास्थल पर पहुंचकर राहत कार्यों की निगरानी करने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर एंबुलेंस की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था सुनिश्चित की।

बीएमओ डॉ विनोद कुमार ने बताया कि वर्तमान में आठ घायल विजयराघवगढ़ अस्पताल में भर्ती हैं। अन्य घायलों को उपचार एवं आवश्यक दवाइयां उपलब्ध कराने के बाद छुट्टी दे दी गई है।

Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
माधव नगर में भक्ति का महाकुंभ! हरेमाधव वर्सी पर्व पर उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

माधव नगर में भक्ति का महाकुंभ! हरेमाधव वर्सी पर्व पर उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.