कलेक्टर आशीष तिवारी के निर्देश पर जिले में प्रत्येक सप्ताह को शासन और आमजन के बीच विश्वास को मजबूत करना तथा ग्रामीणों को विभिन्न शासकीय सेवाओं का लाभ सहजता से उपलब्ध कराने के उद्देश को लेकर शिविर आयोजित कर नागरिकों की समस्याओं का मौके पर निराकरण तथा पात्र हितग्राहियों को शासकीय योजनाओं का लाभ दिलाने की कार्यवाही की जा रही है।
जिसके दौरान 9 अक्तूबर को रीठी जनपद पंचायत क्षेत्र की ग्राम पंचायत घुघरा मैं आयोजित अभियान मैं कलेक्टर आशीष तिवारी, पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा ,जिला पंचायत सीईओ हरसिमरनप्रीत कौर, और प्रशासनिक अधिकारी
पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। और शिविर मैं आए 120 आवेदनों का मौके पर ही निराकरण किया गया l
वही कलेक्टर श्री तिवारी ने
राजा शंकर शाह रघुनाथ शाह शासकीय बालक आश्रम अधीक्षक शिवराज कुमार चौधरी घुघरा, का निरीक्षण करने पहुंचे जहा बच्चो ने गुलाब के फूल देखकर उनका स्वागत किया आश्रम मैं कलेक्टर श्री तिवारी ,पुलिस अधीक्षक, एवं जिला पंचायत सीईओ ने एक पौधा मां के नाम का रोपण किया l तथा बच्चों की क्लास लेते हुए बच्चो को बल और दाब तथा कृषि के विषय में जानकारी देते हुए बच्चों से सीधा संवाद किया एवम सभी बच्चो को शिक्षा के लिए प्रोत्साहित किया l
हरिशंकर बेन


