• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Friday, October 9, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश जबलपुर

शासकीय कार्यों में लापरवाही पर 17 पटवारी निलंबित, दो की वेतन वृद्धि रोकी 164 पटवारियों को कारण बताओ नोटिस जारी

by Manish Gautam Chiefeditor
October 8, 2026
in जबलपुर
0
शासकीय कार्यों में लापरवाही पर 17 पटवारी निलंबित, दो की वेतन वृद्धि रोकी  164 पटवारियों को कारण बताओ नोटिस जारी
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

फार्मर रजिस्ट्री, बकेट क्लेम, पीएम किसान योजना, किसानों की ई-केवायसी तथा स्वामित्व अधिकार अभिलेखों के निष्पादन जैसे महत्वपूर्ण शासकीय कार्यों में लापरवाही और अनुशासनहीनता बरतने पर जिले में पदस्थ के 17 पटवारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। इसके साथ ही दो पटवारियों की दो-दो वेतन वृद्धि असंचयी प्रभाव से रोकी गई है तथा 164 पटवारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किये गये हैं।

पटवारियों के निलंबन की कार्यवाही अनुविभागीय अधिकारियों द्वारा की गई है। अनुविभागीय अधिकारी जबलपुर श्रीमती कलावती ब्यारे द्वारा जबलपुर तहसील के छह और पनागर तहसील में पदस्थ चार पटवारियों को, अनुविभागीय राजस्व अधिकारी शहपुरा मदन सिंह रघुवंशी द्वारा शहपुरा तहसील में पदस्थ दो पटवारियों को, अनुविभागीय राजस्व अधिकारी सिहोरा श्रीमती ज्योति परस्ते द्वारा सिहोरा तहसील में पदस्थ दो, मझौली और पोंड़ा तहसील में पदस्थ एक-एक पटवारी को तथा अनुविभागीय राजस्व अधिकारी कुण्डम सुश्री प्रगति गणवीर द्वारा कुंडम तहसील में पदस्थ एक पटवारी को शासकीय दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही और अनुशासनहीनता बरतने पर निलंबित किया गया है।

निलंबन की कार्यवाही के पहले अनुविभागीय राजस्व अधिकारियों द्वारा इन पटवारियों को बार-बार निर्देश दिये जाने के बावजूद कार्यों में अपेक्षित प्रगति नहीं लाने पर कारण बताओ नोटिस जारी किए गए थे, जिनके जवाब संतोष नहीं पाए जाने के बाद यह कार्यवाही की गई है।

निलंबित पटवारियों में जबलपुर तहसील में पदस्थ कपिल तिवारी, अमन चौरसिया, प्रशांत डोंगरे, रोहित पटेल, ओमप्रकाश तिवारी एवं नीलेश यादव, पनागर तहसील में पदस्थ मुकेश मिश्रा, सजल नामदेव, सुरेंद्र कुमार कैथल एवं अभिषेक शर्मा, शहपुरा तहसील में पदस्थ दिलीप सिंह ठाकुर एवं सनिल पटेल, सिहोरा तहसील में पदस्थ निशांत वर्मा एवं हेमा कुम्हरे, कुंडम तहसील में पदस्थ दीपक प्रकाश छत्तर, मझौली में पदस्थ पूनम श्रीवास्तव तथा पोंडा तहसील में पदस्थ रोहित पाठक शामिल हैं।

इनके साथ ही जिन दो पटवारियों की असंचयी प्रभाव से दो वेतन वृद्धि रोकी गई है उनमें मझौल तहसील के राहुल पटेल और अभिषेक विश्वकर्मा शामिल हैं।

CM Madhya Pradesh
#JansamparkMP #jabalpur

Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.