शेयर मार्केट में इंवेस्ट कर 5 प्रतिशत से 500 प्रतिशत तक रिटर्न देने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक जबलपुर सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध श्री जितेन्द्र सिंह के मागदर्शन में सायबर फ्राड एवं धोखाधड़ी से संबंधित मामलों में तत्काल कार्यवाही करने हेतु आदेशित कियाा गया है।
आदेश के परिपालन में उप पुलिस अधीक्षक सायबर श्री अंजुल अयंक मिश्रा के निर्देशन में गठित टीम द्वारा 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
घटना का विवरण- जबलपुर निवासी महिला को शेययर बजार में निवेश कर प्रतिदिन 5 प्रतिशत रिटर्न और दीर्घकालिक निवेश पर 500 प्रतिशत तक रिटर्न देने आश्वासन दिया एवं अल्प कालिक पूंजी लाभ और दीर्घकालिक पूंजी लाभ दोनों में निवेश कराने तथा शेयरों तथा सस्ते दर पर बल्क टेªडिंग में अच्छा मुनाफा दिलाने का आश्वासन कर महिला के साथ 2 करोड़ 27 लाख रूपये की धोखाधड़ी की गई थी । महिला की रिपोर्ट पर अपराध थाना में अपराध क्रमांक 5/25 पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
दौरान विवेचना गठित टीम द्वारा तलाश पतासाजी कर विश्वसनीय सूचना पर महाराष्ट्र पुणे जाकर टीम द्वारा आरोपी केतन भोवोले पिता जयकिशन उम्र 31 वर्ष निवासी अकोला महाराष्ट्र वर्तमान पता अष्ट विनायक नगर खराड़ी पुणे महाराष्ट्र एवं यश देसाई पिता राजू देसाई उम्र 29 वर्ष निवासी हाउसिंग सोसायटी थाना पंचवटी नासिक महाराष्ट्र वर्तमान पता फ्रेंड्स इंक्लेव थाना मुंढवा जिला पुणे महाराष्ट्र को पुणे महाराष्ट्र से पकड़कर जबलपुर अपराध थाना लाया गया, जिन्हौंने पूछताछ पर धोखाधड़ी की राशि का हेरफेर करना स्वीकार किया। आरोपियों की प्रकरण में विधिवत गिरफ्तारी कर मान्नीय न्यायालय के समक्ष पेश करते हुये पुलिस रिमाण्ड लेकर पूछताछ की जा रही।
उल्लेखनीय है कि प्रकरण में अभी तक 13 आरोपियों की गिरफ्तारी की जा चुकी है।
उल्लेखनीय भूमिका- आरोपियों को गिरफ्तार करने में उप निरीक्षक अभिषेक कैथवास, उप निरीक्षक आशुतोष मिश्रा, प्रधान आरक्षक हरीश डेहरिया, आरक्षक संतोष जाट, संजय मरावी, पवन डेहरिया, मनोज चौधरी की सराहनीय भूमिका रही।
पुलिस द्वारा आमजन से अपील की गई कि-
उच्च या गारंटीड रिटर्न का वादा करने वाले संदेशों या ऐप्स से दूर रहें।
अनजान व्यक्ति या गु्रप (टेलीग्राम, व्हाट्सएप्) से निवेश टिप्स न लें।
SEBI रजिस्टर्ड ब्रोकर या प्लेटफार्म न होने पर कभी पैसे न ट्रांसफर करें।
निवेश ऐप केवल गूगल पे या एप स्टोर से डाउनलोड करें, अंजान एपीके फाईल्स इंस्टाल न करें।
“सतर्क रहें, सजग रहें, सुरक्षित रहें”
नोटः- सायबर क्राईम संबंधित घटना घटित होने की सूचना सायबर सेल जबलपुर के हेल्पलाइन नम्बर 7701050010 अथवा राष्ट्रीय हेल्पलाईन नंबर 1930 पर दें अथवा वेबसाइट www.cybercrime.gov.in पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।


