• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Friday, October 9, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

अब सरकारी दस्तावेज जेब में! 📱 MY WALLET से 96+ सेवाएं एक क्लिक पर

by Manish Gautam Chiefeditor
October 8, 2026
in कटनी
0
अब सरकारी दस्तावेज जेब में! 📱 MY WALLET से 96+ सेवाएं एक क्लिक पर
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

कटनी – प्रदेश सरकार द्वारा विकसित राज्य स्तरीय डिजिटल डॉक्यूमेंट प्लेटफॉर्म “MY WALLET” नागरिक सेवाओं में डिजिटल परिवर्तन की दिशा में महत्वपूर्ण पहल के रूप में सामने आया है। इस प्लेटफार्म के माध्यम से नागरिक अपने महत्वपूर्ण सरकारी दस्तावेजों को सुरक्षित रूप से प्राप्त, संग्रहित और साझा कर सकते हैं। अब प्रमाणपत्र, लाइसेंस, NOC, संपत्ति एवं जलकर की रसीद सहित विभिन्न दस्तावेजों के लिए बार-बार सरकारी कार्यालय जाने की आवश्यकता कम हो रही है।

MY WALLET पर 96 से अधिक नागरिक सेवाएं उपलब्ध हैं। इनमें संपत्ति कर रसीद, जल कर रसीद, व्यापार लाइसेंस, अग्नि सुरक्षा प्रमाणपत्र, विवाह प्रमाणपत्र, भवन अनुज्ञा, संपत्ति नामांतरण सहित eNP, ABPAS, भोपाल नगर निगम और राज्य के अन्य विभागों से संबंधित सेवाएं शामिल हैं।

*सप्ताहों का इंतजार, अब कुछ सेकंड में दस्तावेज*

प्लेटफॉर्म की डिजिटल व्यवस्था से सरकारी दस्तावेज प्राप्त करने की प्रक्रिया को अधिक सरल और त्वरित बनाया गया है। उपलब्ध जानकारी के अनुसार, MY WALLET के माध्यम से नागरिकों की सरकारी कार्यालयों तक होने वाली 70–80 प्रतिशत तक भौतिक यात्राओं में कमी आई है तथा दस्तावेज प्राप्त करने में लगने वाला समय सप्ताहों से घटकर कुछ सेकंड तक सीमित हुआ है।

*AI सुविधा से दस्तावेजों की स्वतः पहचान*

MY WALLET में AI-सक्षम सुविधाएं मोबाइल नंबर से जुड़े दस्तावेजों की स्वतः पहचान करने में मदद करती हैं। इससे नागरिकों को दस्तावेजों को मैन्युअली खोजने की आवश्यकता कम होती है। प्लेटफार्म दस्तावेजों और लाइसेंस की Expiry Date से पहले सूचना देने की सुविधा भी उपलब्ध कराता है, जिससे समय पर नवीनीकरण कराया जा सके।

*बहुभाषीय सुविधा से सेवा बनी और अधिक जन सुलभ*

भारत सरकार के BHASHINI प्लेटफॉर्म के माध्यम से बहुभाषीय समर्थन उपलब्ध कराया गया है। इससे अलग-अलग भाषाई पृष्ठभूमि के नागरिकों के लिए डिजिटल सेवाओं तक पहुंच और अधिक सहज बनाने का प्रयास किया गया है।

मध्य प्रदेश की लगभग 65 प्रतिशत आबादी तक लाभ पहुंचाने की क्षमता रखने वाला MY WALLET डिजिटल गवर्नेंस और पेपरलेस प्रशासन की दिशा में राज्य की डिजिटल सेवा व्यवस्था को मजबूत करने वाला प्लेटफॉर्म है। मोबाइल में सरकारी दस्तावेजों की सुरक्षित उपलब्धता से नागरिकों के समय और प्रयास की बचत के साथ-साथ कार्यालयीन प्रक्रियाओं को भी अधिक सुविधाजनक बनाने की दिशा में कदम बढ़ा है। MY WALLET एप्लीकेशन Android और iOS दोनों प्लेटफॉर्म

*Play Store*

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.urbanlocker.mpurban एवं

*App store*-
https://apps.apple.com/in/app/mp-locker/id6756489312 पर उपलब्ध है।

Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
शेयर मार्केट में इंवेस्ट कर 5 प्रतिशत से 500 प्रतिशत तक रिटर्न देने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार

शेयर मार्केट में इंवेस्ट कर 5 प्रतिशत से 500 प्रतिशत तक रिटर्न देने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.