रिपोर्टर सीमा कैथवास
नर्मदापुरम। राजस्व विभाग की महत्वपूर्ण योजनाओं एवं कार्यों के समय-सीमा में निष्पादन में लापरवाही तथा राजस्व अभिलेखों के दुरुस्त नहीं पाए जाने पर कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने जिले के 5 पटवारियों को निलंबित करने के निर्देश दिए हैं। इसके अतिरिक्त राजस्व कार्यो में लापरवाही पर 133 अन्य पटवारी को कारण बताओं नोटिस भी जारी किए गए हैं। जिले में राजस्व कार्यों की समीक्षा के दौरान संबंधित पटवारी क्षेत्रों में खसरा एवं नक्शे का मिलान नहीं होने,राजस्व रिकॉर्ड के दुरुस्त नहीं पाए जाने तथा निर्धारित कार्यों को समय पर पूर्ण नहीं किए जाने की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर ने संबंधित पटवारियों के विरुद्ध निलंबन की कार्रवाई की है। निलंबन की कार्रवाई इटारसी,बनखेड़ी,माखननगर, सिवनी मालवा एवं सोहागपुर क्षेत्र में पदस्थ पटवारियों के विरुद्ध की गई है। वहीं सूत्रों की माने तो कलेक्टर द्वारा राजस्व कार्यों में गभीर लापरवाही पाये जाने पर पटवारियों के निलंबन सहित नोटिस जारी किए जाने की खबर के बाद राजस्व महकमे में हड़कंप मच गया है।


