• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Sunday, October 25, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

डी.ए.वी. विद्यालय में त्रिदिवसीय जोनल स्पोर्ट्स मीट का भव्य शुभारंभ

by Manish Gautam Chiefeditor
October 5, 2026
in कटनी
0
डी.ए.वी. विद्यालय में त्रिदिवसीय जोनल स्पोर्ट्स मीट का भव्य शुभारंभ
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

डी.ए.वी. कैलड्रीज पब्लिक स्कूल, कटनी में 5 से 7 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होने वाली त्रिदिवसीय डी.ए.वी. नेशनल स्पोर्ट्स टूर्नामेंट 2026-27 (जोनल स्तर, जोन C एवं D) का शुभारंभ 5 अक्टूबर को भव्य एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ। इस खेल महाकुंभ में विभिन्न डी.ए.वी. विद्यालयों के प्रतिभाशाली खिलाड़ी अपनी खेल प्रतिभा, अनुशासन, समर्पण एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन का परिचय देंगे।

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के विद्यालय आगमन एवं स्कूल बैंड की मधुर धुनों के साथ हुआ। विद्यालय की प्राचार्या संजना मधुकर एवं शिक्षकों द्वारा अतिथियों तथा विभिन्न विद्यालयों के प्राचार्यों का आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। तत्पश्चात् ध्वजारोहण एवं डी.ए.वी. गान के साथ समारोह को गरिमामय स्वरूप प्रदान किया गया। खिलाड़ियों द्वारा प्रस्तुत आकर्षक मार्चपास्ट एवं सलामी ने उपस्थित जनसमूह में उत्साह और गौरव का संचार किया। इसके पश्चात् सभी प्रतिभागियों ने खेल भावना, निष्पक्षता एवं अनुशासन बनाए रखने की शपथ ली।

स्वागत गीत की मनमोहक प्रस्तुति ने वातावरण को संगीतमय बना दिया। कार्यक्रम में स्टेट कोऑर्डिनेटर,प्राचार्या संजना मधुकर ने स्वागत उद्बोधन प्रस्तुत करते हुए सभी अतिथियों, खिलाड़ियों एवं खेल प्रशिक्षकों का हार्दिक अभिनंदन किया। इसके उपरांत विद्यार्थियों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिन्होंने समारोह में उल्लास और ऊर्जा का संचार किया।

समारोह के मुख्य अतिथि कैलड्रीज प्लांट हेड एवं डी ए वी चेयरमैन एलएमसी के अध्यक्ष श्री पी. बी. बिश्वास जी ने अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में खेलों को विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का महत्त्वपूर्ण माध्यम बताया।
इस अवसर पर ए.आर.ओ., मध्य प्रदेश ज़ोन, श्री एस. के. सिन्हा जी ने भी खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए उन्हें खेल भावना के साथ प्रतियोगिताओं में भाग लेने तथा अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।

समारोह का विशेष आकर्षण मशाल प्रज्वलन रहा, जिसने खेल भावना, एकता, ऊर्जा एवं विजय के संकल्प का प्रतीकात्मक संदेश दिया। इसके पश्चात् रंग-बिरंगे गुब्बारों का आकाश में विमोचन कर प्रतियोगिता के विधिवत शुभारंभ की घोषणा की गई। यह त्रिदिवसीय खेल आयोजन विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने, प्रतिस्पर्धात्मक अनुभव प्राप्त करने तथा खेलों के माध्यम से स्वस्थ जीवन और सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाने का अवसर प्रदान करेगा। मेज़बानी डी ए वी कैलड्रीज पब्लिक स्कूल द्वारा एवं नेतृत्व विद्यालय की प्राचार्या संजना मधुकर जी द्वारा किया जा रहा है| विद्यालय परिवार ने सभी प्रतिभागियों के उज्ज्वल प्रदर्शन एवं सफल आयोजन की कामना की।

Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
🚨 भोपाल में Gen Alpha का हल्ला बोल! स्कूल प्रबंधन के खिलाफ सड़क पर उतरे छात्र देखे VIDEO

🚨 भोपाल में Gen Alpha का हल्ला बोल! स्कूल प्रबंधन के खिलाफ सड़क पर उतरे छात्र देखे VIDEO

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.