श्रद्धालुओं की सुरक्षा, यातायात एवं सुगम आवागमन को लेकर लिया व्यवस्थाओं का जायजा*
कटनी। आगामी 09 एवं 10 अक्टूबर 2026 को सिंधी समाज द्वारा आयोजित होने वाले वर्षी मेला को लेकर पुलिस एवं मेला प्रबंधन द्वारा तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमल मौर्य द्वारा आज थाना माधवनगर क्षेत्र में मेला स्थल एवं आसपास की सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्थाओं का पुलिस अधिकारियों द्वारा निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री रत्नेश मिश्रा, थाना प्रभारी माधवनगर निरीक्षक शैलेन्द्र यादव, डीएसबी प्रभारी, यातायात प्रभारी सहित पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।
अधिकारियों द्वारा मेला स्थल एवं आसपास के क्षेत्रों का भ्रमण कर श्रद्धालुओं की सुरक्षा, प्रवेश एवं निकासी व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, पार्किंग, भीड़ नियंत्रण, पुलिस बल की तैनाती एवं आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के संबंध में आवश्यक तैयारियों का जायजा लिया गया।
श्रद्धालुओं के आवागमन की सुविधा एवं सुचारु यातायात व्यवस्था के दृष्टिगत माधवनगर रेलवे स्टेशन का भी निरीक्षण किया गया। रेलवे स्टेशन एवं आसपास के क्षेत्र में श्रद्धालुओं की संभावित आवाजाही को देखते हुए आवश्यक सुरक्षा, यातायात एवं भीड़ प्रबंधन संबंधी व्यवस्थाओं पर अधिकारियों द्वारा चर्चा की गई।

