• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Wednesday, September 30, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

*दिव्यांगजनों के जीवन को सुगम बनाने “सेवा से संकल्प अभियान” के दौरान हुई सार्थक पहल*

by Manish Gautam Chiefeditor
September 30, 2026
in कटनी
0
*दिव्यांगजनों के जीवन को सुगम बनाने “सेवा से संकल्प अभियान” के दौरान हुई सार्थक पहल*
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

*सहारे से स्वावलंबन की ओर बढ़े कदम—109 दिव्यांगजनों को 39.42 लाख के सहायक उपकरण वितरित होंगे”*

कटनी *संकल्प से सेवा अभियान* के अंतर्गत सामाजिक सरोकार और समावेशी विकास की दिशा में ऑर्डिनेंस फैक्ट्री कटनी ने संवेदनशील पहल करते हुए दिव्यांगजनों के जीवन को अधिक सुगम बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया है। जिला प्रशासन के मुखिया कलेक्टर श्री आशीष तिवारी के नेतृत्व जिला पंचायत सीईओ सुश्री कौर के कुशल मार्गदर्शन में ऑर्डिनेंस फैक्ट्री कटनी एवं ALIMCO के संयुक्त सहयोग से ऑर्डिनेंस फैक्ट्री के CSR मद से 39.42 लाख रुपये मूल्य के सहायक उपकरण 109 दिव्यांगजनों को नि:शुल्क उपलब्ध कराए जाना है। इसी क्रम में मंगलवार को जनपद पंचायत कटनी में आयोजित कार्यक्रम में 36 दिव्यांग हितग्राहियों को उनकी आवश्यकता के अनुरूप नि:शुल्क सहायक उपकरण वितरित किए गए। उपसंचालक सामाजिक न्याय एवं दिव्यांग जन सशक्तिकरण श्री अनुराग मोदी ने बताया कि संकल्प से सेवा अभियान के अंतर्गत 30 सितंबर को नगर पंचायत बरही एवं 1 अक्टूबर को आस्था मैरिज गार्डन स्लीमनाबाद में संकल्प से सेवा अभियान अंतर्गत के अंतर्गत शिविर आयोजित कर चिन्हित एवं पात्र दिव्यांग जनों को सहायक उपकरण वितरित किए जाएंगे।
कार्यक्रम के माध्यम से जनपद पंचायत कटनी, जनपद पंचायत रीठी एवं नगर निगम कटनी क्षेत्र के चिन्हित दिव्यांगजनों को लाभान्वित करने की पहल की गई । सहायक उपकरण मिलने से दिव्यांगजनों की दैनिक गतिविधियां सुगम होने के साथ उनकी गतिशीलता, आत्मविश्वास एवं आत्मनिर्भरता को बढ़ावा मिलेगा। दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में सार्थक कदम सहायक उपकरण केवल सुविधा का माध्यम नहीं, बल्कि दिव्यांगजनों को स्वावलंबन और सम्मान के साथ जीवन जीने में सहयोग प्रदान करने का महत्वपूर्ण साधन हैं। इस पहल के माध्यम से जरूरतमंद दिव्यांगजनों को उनकी आवश्यकता के अनुरूप उपकरण उपलब्ध कराकर उन्हें दैनिक जीवन की गतिविधियों में अधिक सक्षम बनाने का प्रयास किया जा रहा है। आयोजित शिविर कार्यक्रम में ऑर्डिनेंस फैक्ट्री कटनी के वर्क्स मैनेजर एवं कार्यक्रम के नोडल अधिकारी श्री राजेश पांडे, जूनियर वर्क्स मैनेजर श्री राजेश कुमार यादव एवं CSR जूनियर वर्क्स मैनेजर श्री उमेश विश्वकर्मा उपस्थित रहे।
उपसंचालक सामाजिक न्याय एवं दिव्यांग सशक्तिकरण एवं जिला पंचायत के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अनुराग मोदी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत कटनी श्री प्रदीप सिंह, जनपद पंचायत कटनी के उपाध्यक्ष श्री जगदीश उर्मलिया सहित जनपद सदस्य श्री राकेश साहू, श्री धीरेंद्र सिंह, सामाजिक सुरक्षा अधिकारी श्रीमती प्रीति श्रीवास्तव एवं श्री मयंक मिश्रा, जग्गी पटेल की गरिमामयी उपस्थिति रही।

*सामाजिक उत्तरदायित्व को मिला मानवीय स्वरूप*

इस अवसर पर कहा गया कि CSR गतिविधियों का उद्देश्य केवल विकास कार्यों तक सीमित न रहकर समाज के जरूरतमंद एवं वंचित वर्गों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाना भी है। दिव्यांगजनों को आवश्यक सहायक उपकरण उपलब्ध कराने की यह पहल सामाजिक उत्तरदायित्व, संवेदनशीलता और समावेशी विकास की भावना का जीवंत उदाहरण है।
कार्यक्रम के माध्यम से दिव्यांगजनों को सुविधा के साथ सम्मान, आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता की ओर आगे बढ़ने का अवसर प्रदान किया गया। जिला प्रशासन कटनी, ऑर्डिनेंस फैक्ट्री कटनी एवं ALIMCO का यह संयुक्त प्रयास दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण एवं सराहनीय पहल है।

Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
हम सभी सौभाग्यशाली हैं कि बाबा महाकाल की धरती उज्जैन में दो वर्ष बाद सिंहस्थ होने जा रहा है। प्राकट्य दिवस पर आयोजित

*केंद्रीय गृह-सहकारिता मंत्री अमित शाह 3 अक्टूबर को मध्यप्रदेश प्रवास पर, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ली जानकारी*

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.