कटनी – कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री आशीष तिवारी द्वारा त्रैमासिक निरीक्षण के तहत मंगलवार को कार्यालय कलेक्ट्रेट स्थित निर्वाचन सदन पहुंचकर ईव्हीएम वेयर हाउस स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों एवं निर्वाचन शाखा के अधिकारी एवं कर्मचारियों की मौजूदगी रही।
निरीक्षण के दौरान इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) एवं वीवीपैट मशीनों की सुरक्षा व्यवस्था, सील, अभिलेखों एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का बारीकी से परीक्षण किया गया। निरीक्षण पूर्ण होने के बाद निर्धारित प्रक्रिया का पालन करते हुए वेयरहाउस को पुनः सीलबंद किया गया।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री तिवारी ने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया की निष्पक्षता, पारदर्शिता और विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन किया जाना सर्वोच्च प्राथमिकता है। त्रैमासिक निरीक्षण का उद्देश्य ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों की सुरक्षित अभिरक्षा सुनिश्चित करना तथा सभी प्रक्रियाओं में पारदर्शिता बनाए रखना है।
निरीक्षण के दौरान भाजपा प्रतिनिधि श्री दीपक तिवारी, कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष श्री सौरभ सिंह (ग्रामीण) एवं श्री अमित शुक्ला (नगर), बहुजन समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष श्री डी.सी. राम, आम आदमी पार्टी के प्रतिनिधि श्री आयुष सिंह, अपर कलेक्टर श्री नीलांबर मिश्रा, कार्यपालन यंत्री ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग मेघा मौर्य, जिला कोषालय अधिकारी श्री रूपेन्द्र सिंह मरावी सहित जिला निर्वाचन कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे।
#JansamparkMP
#CEOMPElections
#ECISVEEP
#jbpcommissioner
#katni #कटनी

