कटनी। कलेक्टर श्री आशीष तिवारी कलेक्ट्रेट में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में लोगों की समस्याएं सुन रहे हैं और अधिकारियों को आवेदनों के निराकरण के निर्देश दे रहे हैं।कलेक्टर श्री तिवारी अब तक 67आवेदकों की समस्याओं और शिकायतों को सुन कर निराकरण के निर्देश दे चुके हैं।
इस दौरान अपर कलेक्टर श्री नीलांबर मिश्रा,एसडीएम कटनी श्री जितेन्द्र पटेल , लोकसेवा जिला प्रबंधक श्री दिनेश विश्वकर्मा सहित सभी विभागों के जिला अधिकारी मौजूद हैं।
*जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन अभी भी जारी है*


