वृंदावन में संत प्रेमानंद महाराज के 25 वर्षीय शिष्य रसिक दुलारी शरण ने इमारत की चौथी मंजिल लगभग 40 फीट ऊंचाई से कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना से जुड़ा सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें वे अचानक सड़क पर गिरते दिखाई दे रहे हैं। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों और राहगीरों ने उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।


