पन्ना जिला के शाहनगर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। पन्ना-कटनी मार्ग पर इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के पास उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवक ने आत्मघाती कदम उठाने का प्रयास किया।युवक की पहचान राजेंद्र बर्मन उर्फ बेटा, पिता गंगाराम बर्मन, उम्र करीब 35 वर्ष, निवासी बिसानी, हाल निवास शाहनगर के रूप में बताई जा रही है।घटना की सूचना मिलते ही शाहनगर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। मौके पर मौजूद सहायक उप निरीक्षक रामकृष्ण पाण्डेय ने बेहद तत्परता और सूझबूझ दिखाते हुए युवक को समझा-बुझाकर काबू में लिया और बड़ी अनहोनी टाल दी।इसके बाद पुलिस युवक को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहनगर लेकर पहुंची,जहां डॉ. आशीष तिवारी ने प्राथमिक उपचार किया। हालत को देखते हुए युवक को आगे के उपचार के लिए जिला चिकित्सालय कटनी रेफर किया गया।घटना की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी रवि सिंह जादौन भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने युवक के पिता से बातचीत कर उन्हें समझाइश दी।पुलिस की इस तत्परता की स्थानीय लोगों ने सराहना की है।


