भारत-वेस्टइंडीज के अलावा 3 और वनडे मुकाबले खेले जाने हैं, जो अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर लाइव होंगे। क्रिकेट फैंस इन सभी मुकाबलों का लुत्फ उठा सकते हैं। भारत-वेस्टइंडीज पहले वनडे के अलावा, साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा वनडे मुकाबला खेला जाना है। वहीं इंग्लैंड की टीम अपने घर पर सीरीज डिसाइडर में श्रीलंका से भिड़ेगी। आइए इन सभी तीन मुकाबलों की टाइमिंग, लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स समेत अहम जानकारियों पर एक नजर डालते हैं-
1:30 PM IST: ऑस्ट्रेलिया बनाम साउथ अफ्रीका दूसरा वनडे – EUROSPORT & FANCODE
2:00 PM IST: इंडिया बनाम वेस्ट इंडीज पहला वनडे – स्टार स्पोर्ट्स, DD स्पोर्ट्स, JioHotstar
3:00 PM IST: इंग्लैंड बनाम श्रीलंका तीसरा वनडे – सोनी स्पोर्ट्स TEN 1 & SonyLIV
फ्री में उठा सकते हैं IND vs WI वनडे मैच का लुत्फ
इंडिया वर्सेस वेस्टइंडीज लाइव मैच आप फ्री में DD स्पोर्ट्स पर देख सकते हैं, लेकिन सिर्फ DD फ्री डिश और टेरेस्ट्रियल नेटवर्क इस्तेमाल करने वाले दर्शक फ्री में इसका लुत्फ उठा सकते हैं।
स्टार बल्लेबाज विराट कोहली और रोहित शर्मा वेस्टइंडीज के खिलाफ रविवार से शुरू होने वाली 3 वनडे मैचों की सीरीज में फिर से आकर्षण का केंद्र होंगे जबकि भारतीय टीम 2027 में होने वाले विश्व कप को ध्यान में रखते हुए युवा खिलाड़ियों को भी मौका देना चाहेगा। विश्व कप से पहले भारत को 14 से 20 वनडे मैच खेलने हैं (अगर विश्व कप से पहले दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ श्रृंखला पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार होती है)। भारतीय टीम के लिए यह मैच काफी महत्वपूर्ण हैं क्योंकि इससे उसे अफ्रीकी महाद्वीप में होने वाले विश्व कप के लिए अपनी मजबूत 15 सदस्यीय टीम तैयार करने में मदद मिलेगी।
भारत को यह तय करना होगा यशस्वी जायसवाल जैसे खिलाड़ी को 50 ओवर के प्रारूप में बनाए रखा जाए या नहीं। कोहली के चोटिल हो जाने के कारण जायसवाल ने अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैच खेले। इस वजह से कप्तान शुभमन गिल को तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करनी पड़ी।
लेकिन इंग्लैंड के खिलाफ वनडे श्रृंखला में कोहली की वापसी के बाद गिल ने के फिर से पारी का आगाज किया। इस श्रृंखला के लिए जायसवाल को टीम में शामिल तक नहीं किया गया।


