कलेक्टर श्री आशीष तिवारी के निर्देश पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजसिंह ठाकुर एवं सिविल सर्जन डॉ. यशवंत वर्मा के मार्गदर्शन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उमरियापान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में भारत विकास परिषद कटनी शाखा के सदस्यों ने रक्तदान कर जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त संग्रह में सहयोग प्रदान किया।
बच्चों के लिए उपलब्ध कराई सुविधाएं
रक्तदान के साथ भारत विकास परिषद के सदस्यों द्वारा अस्पताल में उपचार के लिए आने वाले बच्चों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए झूले एवं फिसलपट्टी उपलब्ध कराई गई। इसके साथ ही बच्चों को पौष्टिक सामग्री का वितरण भी किया गया। परिषद के इस सहयोग से अस्पताल में आने वाले बच्चों को उपचार के दौरान बेहतर वातावरण उपलब्ध कराने की पहल की गई।
चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों का रहा सहयोग
कार्यक्रम में श्री विपिन तिवारी, परिषद अध्यक्ष श्रीमती नीतू लालवानी, राकेश अग्रवाल, प्रमोद त्रिसोलिया, सेवा प्रमुख आकांक्षा केशरवानी, नवीन केशरवानी, नयन अग्रवाल, अन्नू अग्रवाल, अनिल लालवानी एवं कीर्ति बिचपुरिया सहित बीएमओ डॉ. बी.के. प्रसाद उपस्थित रहे। रक्तदान शिविर के सफल आयोजन में जिला चिकित्सालय कटनी के ब्लड बैंक स्टाफ तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उमरियापान के चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों का सहयोग रहा।


