लोकायुक्त जबलपुर की टीम ने मंडला नगर पालिका के मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ) गजानन नाफड़े को शुक्रवार दोपहर ₹2 लाख की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
*₹54 लाख के भुगतान पर मांगा था कमीशन:*
ठेकेदार ज्ञानचंद की फर्मों का ₹54 लाख का बकाया भुगतान होना था। सीएमओ ने 12% कमीशन के हिसाब से ₹4 लाख की पहली किस्त के रूप में ₹2 लाख मांगे थे।
*कार्रवाई और निलंबन:*
शुक्रवार को जैसे ही ठेकेदार ने सीएमओ कक्ष में पहुंचकर गजानन नाफड़े को रिश्वत के ₹2 लाख सौंपे, वहां मौजूद लोकायुक्त की टीम ने उन्हें दबोच लिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए उन्हें निलंबित भी कर दिया गया है।


