मरीजों को पर्याप्त सुविधा उपलब्ध कराने के दिये निर्देश
🔳कलेक्टर और एसपी ने किया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्लीमनाबाद का निरीक्षण
🔳कटनी – मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान-2026 के तहत कलेक्टर श्री आशीष तिवारी, पुलिस अधीक्षक श्री अभिनय विश्वकर्मा एवं वनमंडलाधिकारी श्री गर्वित गंगवार ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्लीमनाबाद का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सेवाओं की भी जानकारी ली।
*सार्थक ऐप से ही दर्ज करें उपस्थिति*
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री तिवारी ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देशित किया कि अस्पताल में पदस्थ सभी डॉक्टर एवं अन्य कर्मचारी अपनी उपस्थिति सार्थक ऐप के माध्यम से ही दर्ज करें। उन्होंने कहा कि चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मचारियों की नियमित एवं समय पर उपस्थिति सुनिश्चित की जाए, ताकि मरीजों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ सुचारू रूप से मिल सके।
*मरीजों को मिले बेहतर उपचार की सुविधा*
कलेक्टर श्री तिवारी ने अस्पताल प्रबंधन को निर्देशित किया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आने वाले सभी मरीजों को पर्याप्त एवं समय पर बेहतर उपचार उपलब्ध कराया जाए। मरीजों को उपचार के दौरान किसी भी प्रकार की समस्या न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने और अस्पताल की व्यवस्थाओं को व्यवस्थित रखने के निर्देश भी दिए।
#JansamparkMP
#CMMadhyaPradesh
#DrMohanYadav51
#udaypratapmp
#jbpcommissioner
#katni
#कटनी🔳सार्थक ऐप से ही दर्ज हो डॉक्टरों-कर्मचारियों की उपस्थिति: कलेक्टर श्री तिवारी
🔳मरीजों को पर्याप्त सुविधा उपलब्ध कराने के दिये निर्देश

#कटनी