संवाददाता -भूनेश्वर केवट
*पुलिस अधीक्षक मंडला ने किया शुभारंभ, घटनास्थल पर वैज्ञानिक साक्ष्य संकलन एवं प्राथमिक फॉरेंसिक जांच को मिलेगी गति*
मंडला- मोबाइल फॉरेंसिक वैन का आज पुलिस अधीक्षक मंडला द्वारा शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर डीएसपी श्री सतीश चतुर्वेदी, एफएसएल प्रभारी सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थिति रहे।
*वैज्ञानिक एवं आधुनिक तकनीक के उपयोग को मिलेगा बढ़ावा—*
*17 प्रकार की फॉरेंसिक किट से लैस है वैन–*
मोबाइल फॉरेंसिक वैन में 17 प्रकार की फॉरेंसिक टेस्टिंग किट उपलब्ध हैं। इनमें डीएनए कलेक्शन, नारकोटिक्स, फिंगरप्रिंट, ब्लड, सीमन, फुटप्रिंट, टायर प्रिंट एवं गनशॉट टेस्टिंग किट सहित अन्य आवश्यक किट शामिल हैं। इसके अतिरिक्त वैन में सीसीटीवी कैमरा, कंप्यूटर एवं प्रिंटर की सुविधा भी उपलब्ध है।
यह वैन घटनास्थल पर पहुंचकर वैज्ञानिक अधिकारियों को मौके पर ही आवश्यक फॉरेंसिक जांच एवं साक्ष्य संकलन करने में सहायता प्रदान करेगी। घटनास्थल से प्राप्त साक्ष्यों का वैज्ञानिक तरीके से संग्रहण एवं प्राथमिक परीक्षण मौके पर किए जाने से जांच प्रक्रिया में तेजी आएगी तथा आवश्यक रिपोर्टिंग में भी सुविधा होगी।


