कटनी में बप्पा की विदाई के लिए निगम का मास्टर प्लान! 8 प्रमुख स्थलों पर चलित विसर्जन कुंड तैयार
कटनी। गणेश अनंत चतुर्दशी पर्व पर नगर में श्रद्धा और भक्ति के साथ गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन किया जा रहा है। छोटी गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए नगर निगम प्रशासन द्वारा नगर के 8 प्रमुख स्थलों पर सुसज्जित वाहनों में कृत्रिम चलित विसर्जन कुंडों की व्यवस्था की गई है। इन कुंडों में श्रद्धालु पूर्ण श्रद्धा भाव से विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश की प्रतिमाओं का विसर्जन कर रहे हैं। घर के समीप ही विसर्जन की सुविधा मिलने से नागरिकों को सहूलियत हो रही है, वहीं मुख्य विसर्जन घाटों पर भीड़ का दबाव कम करने में भी मदद मिल रही है।
*इनकी लगी स्थलवार ड्यूटी*
उपायुक्त श्रीमती झरिया द्वारा जारी आदेशानुसार मानसरोवर कॉलोनी तिराहा (अमीरगंज तालाब के पास) श्री रितिक उपाध्याय,मो नं 9630105575, कटायेघाट राम मंदिर के पास श्री आनंद दुबे, मो. 8085177914, हीरागंज, नई बस्ती श्री मांशु पटवा, 9179292924, सुभाष चौक श्री राकेश रजक, मो 9977637444, सिविल लाईन में अनमोल शुक्ला, मो. 7000323805, पी.डब्ल्यू.डी. कॉलोनी (दुगाड़ी नाला के पास) अभिषेक बघेल, मो. 7879163132, दुर्गा चौक में मयूर झा मो. 6263619238, तथा
पन्ना मोड़ के पास श्री राहुल मिश्रा, मो. 6266889364, की ड्यूटी लगाई गई है।
निगम प्रशासन द्वारा की गई इस विशेष व्यवस्था के तहत निर्धारित स्थलों पर सायं 6 बजे तक कर्मचारी तैनात किए गए है। वाहनों में निर्मित कुंडों के माध्यम से प्रतिमाओं का व्यवस्थित एवं पर्यावरण अनुकूल विसर्जन सुनिश्चित किया जा रहा है।
नगर निगम प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि छोटी गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन निकटतम चलित कुंड में ही करें और स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के साथ पर्व की धार्मिक परंपराओं में सहभागी बनें।


