• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Thursday, September 24, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

गणेश विसर्जन और आगामी वर्षी मेले की तैयारियों को लेकर महापौर श्रीमती सूरी ने ली स्वास्थ्य विभाग की बैठक

व्यवस्थाओं में रहे बेहतर समन्वय, सफाई एवं स्वास्थ्य सुविधाओं को रखें दुरुस्त कीटनाशी छिड़काव, आवारा मवेशी नियंत्रण एवं निर्माल्य के उचित संकलन पर भी विशेष जोर

by Manish Gautam Chiefeditor
September 24, 2026
in कटनी
0
गणेश विसर्जन और आगामी वर्षी मेले की तैयारियों को लेकर महापौर श्रीमती सूरी ने ली स्वास्थ्य विभाग की बैठक
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

कटनी (24 सितंबर) – आगामी गणेश प्रतिमा विसर्जन एवं वर्षा मेले को लेकर नगर पालिक निगम प्रशासन द्वारा तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इसी क्रम में गुरुवार को महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी ने नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक लेकर विभागीय व्यवस्थाओं एवं मैदानी कार्यों की विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने गणेश विसर्जन एवं आगामी वर्षी मेले को दृष्टिगत रखते हुए सभी आवश्यक तैयारियां समय रहते पूर्ण करने तथा सफाई एवं स्वास्थ्य सुविधाओं को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।

 

विसर्जन स्थलों पर सफाई एवं संसाधनों की रहे पर्याप्त व्यवस्था

 

बैठक के दौरान महापौर ने विसर्जन स्थलों, चलित एवं कृत्रिम विसर्जन कुंडों सहित आसपास के क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था, आवश्यक संसाधनों एवं कर्मचारियों की तैनाती की जानकारी ली। उन्होंने विसर्जन स्थलों पर पर्याप्त सफाई अमला तैनात रखने तथा आयोजन के दौरान लगातार सफाई व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। साथ ही सभी संबंधित अधिकारियों के बीच बेहतर समन्वय के साथ कार्य करने पर जोर दिया, ताकि विसर्जन के दौरान नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

वर्षी मेले में नागरिक सुविधाओं को रखें बेहतर

 

महापौर ने आगामी वर्षी मेले की तैयारियों की समीक्षा करते हुए कहा कि मेले के दौरान बड़ी संख्या में नागरिकों की आवाजाही को देखते हुए सफाई, स्वच्छ पेयजल, अस्थायी शौचालय, कचरा संग्रहण एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं पहले से सुनिश्चित की जाएं। मेले के प्रमुख क्षेत्रों एवं आसपास के मार्गों पर नियमित सफाई के साथ पर्याप्त डस्टबिन एवं आवश्यक संसाधन उपलब्ध रखने के निर्देश दिए गए।

 

 पूजा स्पेशल वाहन में निर्माल्य देने की अपील

 

महापौर श्रीमती सूरी ने नागरिकों से अपील की कि पूजा-पाठ से निकलने वाले निर्माल्य एवं पूजन सामग्री को खुले में या जलस्रोतों में न डालें। निगम द्वारा संचालित पूजा स्पेशल वाहन में ही निर्माल्य एवं पूजन सामग्री दें, ताकि इसका व्यवस्थित रूप से संकलन एवं उचित प्रबंधन किया जा सके। संबंधित अधिकारियों को पूजा स्पेशल वाहन के नियमित संचालन एवं निर्धारित क्षेत्रों से पूजन सामग्री के समय पर संकलन की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

कीटनाशी एवं मच्छररोधी दवा के छिड़काव पर रखें विशेष ध्यान

 

 शहर में कीटनाशी एवं मच्छररोधी दवा के छिड़काव की स्थिति की भी समीक्षा की गई। महापौर ने आवश्यकता वाले क्षेत्रों को चिन्हित कर नियमित रूप से कीटनाशी छिड़काव कराने तथा मच्छरों की रोकथाम के लिए प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के मैदानी अमले को सक्रिय रखते हुए छिड़काव कार्य की लगातार मॉनिटरिंग करने के लिए कहा।

 

आवारा मवेशी नियंत्रण के लिए करें प्रभावी कार्यवाही

 

 महापौर ने प्रमुख मार्गों,जुलूस मार्गों, बाजार क्षेत्रों एवं सार्वजनिक स्थलों पर आवारा मवेशियों की समस्या के नियंत्रण हेतु संबंधित अमले को प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने नागरिकों की सुविधा और यातायात व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए नियमित निगरानी एवं कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए कहा।

 

समन्वय के साथ व्यवस्थाओं की लगातार हो निगरानी

 

महापौर ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों एवं मैदानी अमले को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने तथा आगामी आयोजनों को ध्यान में रखते हुए सभी व्यवस्थाओं की लगातार निगरानी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गणेश विसर्जन एवं वर्षा मेले के दौरान नागरिकों को बेहतर स्वच्छता, स्वास्थ्य एवं मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए सभी संबंधित अधिकारी अपनी जिम्मेदारियों का गंभीरता से निर्वहन करें। बैठक में एमआईसी सदस्य सुभाष साहू, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, क्षेत्रीय स्वच्छता निरीक्षक एवं संबंधित कर्मचारी उपस्थित रहे।

Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
🚨 *अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ कोतवाली पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक*🚨

🚨 *अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ कोतवाली पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक*🚨

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.