रिपोर्टर सीमा कैथवास
नर्मदापुरम। अंतरराष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट गेट के पास स्थित संकल्प बधिर विशेष संस्था में कार्यक्रम का आयोजन हुआ।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला न्यायालय से जिला विधिक सहायता अधिकारी अभय सिंह शामिल हुए। कार्यक्रम में शामिल मुख्य अतिथि द्वारा संकल्प बधिर विशेष संस्था नर्मदापुरम के श्रवण बाधित दिव्यांग छात्र-छात्राओं को सभी प्रकार से कानूनी विधिक सहयोग प्रदान करने की बात रखी। इस अवसर पर बच्चों के बीच आकर उनके सांकेतिक भाषा को सीखने की इच्छा रखी,सभी बच्चों ने जिला विधिक सहायता अधिकारी को उनके बीच आकर साझा करने के लिए धन्यवाद दिया। कार्यक्रम में संस्था संचालक कपलेश कुरेले, प्राचार्य अनुलता भैसारे,अधीक्षक मंजुलता ओंनकर, ललित औनकर सहित समस्त पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान सांकेतिक भाषा के माध्यम से बच्चों ने अपनी प्रतिभा और भावनाओं को अभिव्यक्त किया। सांकेतिक भाषा में तालियां बजाकर बच्चों ने अभिवादन स्वीकार किया और उत्साहवर्धन किया।

