• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Wednesday, September 23, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

कलेक्‍टर के निर्देश पर घरेलू एलपीजी के व्यावसायिक उपयोग के विरूद्ध हुई छापामार कार्रवाई खाद्य आपूर्ति विभाग ने 8 सिलेंडर और 2 चूल्हा-भट्टी किया जब्त

by Manish Gautam Chiefeditor
September 23, 2026
in कटनी
0
कलेक्‍टर के निर्देश पर घरेलू एलपीजी के व्यावसायिक उपयोग के विरूद्ध हुई छापामार कार्रवाई  खाद्य आपूर्ति विभाग ने 8 सिलेंडर और 2 चूल्हा-भट्टी किया जब्त
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

कटनी (23 सितंबर) – जिले में घरेलू एलपीजी सिलेंडरों के अनधिकृत एवं व्यावसायिक उपयोग की रोकथाम के लिए कलेक्टर श्री आशीष तिवारी के निर्देश पर खाद्य आपूर्ति विभाग ने बुधवार को कटनी नगर के विभिन्न व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में छापामार कार्रवाई की। इस कार्रवाई में संयुक्त जांच दल ने दो प्रतिष्ठानों से 8 घरेलू सिलेंडर एवं 2 चूल्हा-भट्टी जब्त किया।

          जिला आपूर्ति अधिकारी ने बताया कि जांच दल ने कोतवाली के सामने स्थित श्री गणेश मसाला डोसा तथा रेलवे स्टेशन कटनी के प्लेटफार्म नंबर-01 स्थित फूड प्लाजा रेलवे कैंटीन का निरीक्षण किया। दोनों प्रतिष्ठानों में 14.2 किलोग्राम क्षमता के घरेलू एलपीजी सिलेंडरों का उपयोग खाद्य सामग्री तैयार करने में किया जाना पाया गया। कार्रवाई के दौरान श्री गणेश मसाला डोसा से 4 सिलेंडर व 1 चूल्हा-भट्टी तथा फूड प्लाजा रेलवे कैंटीन से 4 सिलेंडर व 1 चूल्हा-भट्टी जब्त की गई।

          घरेलू एलपीजी  सिलेंडरों का निर्धारित प्रयोजन के विपरीत व्यावसायिक उपयोग द्रवीकृत पेट्रोलियम गैस (आपूर्ति और वितरण का विनियमन) आदेश, 2000 के प्रावधानों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित प्रतिष्ठानों के विरुद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1955 के तहत नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की गई।

          छापामार कार्रवाई सहायक आपूर्ति अधिकारी श्री यज्ञदत्त त्रिपाठी एवं श्री जितेन्द्र बर्मन तथा कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी श्री सुनील किरार एवं श्री नागेश्वर श्रीवास द्वारा संयुक्त रूप से की गई। विभाग ने स्‍पष्‍ट किय है कि व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में निर्धारित मानकों के अनुरूप वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडरों का उपयोग सुनिश्चित करने तथा घरेलू एलपीजी के अनधिकृत व्यावसायिक उपयोग के विरुद्ध प्रवर्तन कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
आबकारी विभाग की टीम ने ग्राम कौड़िया निवासी आकाश उर्फ शुभम दुबे के रिहायशी मकान जब्त मदिरा की अनुमानित कीमत 60 हजार 342 रुपये है।

आबकारी विभाग की टीम ने ग्राम कौड़िया निवासी आकाश उर्फ शुभम दुबे के रिहायशी मकान जब्त मदिरा की अनुमानित कीमत 60 हजार 342 रुपये है।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.