• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Wednesday, September 23, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

कटनी में सजेगा हरेमाधव वर्सी पर्व का भव्य दरबार, 9-10 अक्टूबर को होंगे विशेष आयोजन

by Manish Gautam Chiefeditor
September 23, 2026
in कटनी
0
कटनी में सजेगा हरेमाधव वर्सी पर्व का भव्य दरबार, 9-10 अक्टूबर को होंगे विशेष आयोजन
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी दिनांक 09 एवं 10 अक्टूबर दिन शुक्रवार एवं शनिवार को माधवनगर में पूर्ण विदेही मुक्त संत परम श्रद्धेय सतगुरु बाबा माधवशाह सतगुरु बाबा नारायणशाह साहिब जी के दो दिवसीय हरेमाधव वर्सी पर्व का आयोजन किया जावेगा।
हरेमाधव वर्सी पर्व की तैयारियों और उसे सुव्यवस्थित और बेहतर तरीके से मनाने हेतु आम बैठक जीवनमुक्त सतगुरु सांई ईश्वरशाह साहिब जी के पावन सानिध्य में हरेमाधव दरबार साहिब माधवनगर कटनी रविवार को आयोजित की गई जिसमें कटनी एवं माधवनगर की अनेक समाज सेवी संगठन, संस्थाएं एवं व्यापारिक संगठनों ने भाग लिया बैठक में सर्वप्रथम हरेमाधव परमार्थ सत्संग समिति के सेवादारियों ने कार्यकम की समस्त जानकारी प्रदान करते हुए वर्सी पर्व के महत्व उद्देश्य को बताया। दिनांक 09 अक्टूबर 2026 दिन शुक्रवार को प्रातः 8 बजे हरेमाधव दरबार साहिब से हाजिरां हजूर सतगुरु सांई ईश्वरशाह साहिब जी की शोभा यात्रा ढोल-नगाड़ों बैण्डबाजो के साथ निकलेगी, जिसमे पुष्प सुसज्जित रथ सतगुरु जी विराजमान हो संगतों को दर्शनों से निहाल करेंगे शोभा यात्रा में हरेमाधव परमार्थ सत्संग समिति के सेवादारो की विभिन्न प्रस्तुतियां और सिंधु नवजवान मंडल भी अपनी मनभावन प्रस्तुति के साथ अपनी प्रस्तुति प्रदान करता है विशाल भव्य शोभायात्रा सत्संग स्थल बाबा माधवशाह चिकित्सालय के सामने हरेमाधव दरबार प्रागंण पहुंचेगी।
जहाँ सुसज्जित भव्य पंडाल में सतगुरु साहिब जी विराजमान होगे तत्पश्चात् सत्संग कीर्तन होगा। दिनांक 09 एवं 10 अक्टूबर दोनो दिन हरेमाधव आध्यात्मिक सत्संग के कार्यक्रम आयोजित होगे। दिनांक 9 अक्टूबर सांय 7 बजे से सत्संग शब्द कीर्तन भजन रागों का गायन एवं 10 अक्टूबर 2026 दिन शनिवार को प्रातः 11 बजे से सतगुरु सांई ईश्वरशाह साहिब जी द्वारा अमृत वर्षा के साथ हरेमाधव आध्यात्मिक सत्संग, तत्पश्चात् आम भण्डारा ( हरेमाधव ब्रम्ह भोज) भण्डारा प्रसाद होगा।

*चिकित्सा सेवाएं* हरेमाधव वर्सीपर्व के अवसर पर बाबा माधवशाह चिकित्सालय में नागपुर, जबलपुर, रायपुर, के अनेक कुशल विशेषज्ञ चिकित्सको द्वारा निःशुल्क विशेष चिकित्सा सेवाएं प्रदान की जाएगी चिकित्सालय में उपलब्ध दवाइयां नि: शुल्क प्रदान की जाएगी व्यवस्था बाबा माधवशाह चिकित्सालय संचालन समिति माधवनगर द्वारा की जा रही है ।
*सहयोग संस्थाएं* हरेमाधव परमार्थ सत्संग समिति की व्यवस्थाओं के अनुसार अपनी अपनी सेवाएं सेवाएं देने के लिए हरेमाधव कारसेवक, सिन्धु नौजवान मण्डल कटनी, म०प्र० युवा सिन्धी समाज कटनी, किराना व्यापारी संघ, बाबा मनोहर शाह सेवा मण्डल, राईस मिल एसोसिएशन, डायमण्ड क्रिकेट क्लब, मुनीब एसोसिएशन, झूलेलाल सेवा मण्डल, वस्त्र विक्रेता संघ माधवनगर, बाबा गोविन्दशाह सेवा मण्डल, बाबा नारायणशाह ग्रुप, स्टेशनरी विक्रेता संघ, सिन्धी शिक्षक संघ, श्री बाबा माधवशाह सेवा मण्डल, मेन बाजार व्यापारी संघ, हाऊसिंग बोर्ड सिन्धी सेवा मण्डल, सुपर ग्रुप, बाबा माधवशाह मार्केट व्यापारी संघ, बाबा नारायण शाह मार्केट व्यापारी संघ, थोक फल विक्रेता संघ कटनी, शालीमार व्यापारी संघ, सिघई मार्केट व्यापारी संघ, जायसवाल मार्केट व्यापारी संघ कटनी, वरुण संस्था कटनी, बारदाना व्यापारी संघ, गौरीशंकर मन्दिर सेवा समिति, सिन्धु सदन संस्था, म०प्र० सिन्धु सेना, गुरुनानक व्यापारी मार्केट संघ, रेडिमेट वस्त्र निर्माता संघ कटनी, बाबा ईश्वरशाह सेवा समिति, सतगुरु ग्रुप कटनी, सतगुरु ग्रुप तेरा माधवनगर, सिंधी स्वर्णकार संघ, लायंस क्लब महिला मण्डल , बढ़ते कदम, नेक कदम, सिन्धु सेवा एवं विकास मण्डल के अलावा अनेक अन्य संगठनो अपने अपने सेवाकार्य की जिम्मेदारी ग्रहण की ।
*रहवास*
हरेमाधव वर्सीपर्व के पावन अवसर पर देश के कोने-कोने से हजारों की संख्या में सम्मलित होने वाले श्रृद्धालुओं के रहने की व्यवस्था बाबा माधवशाह भवन (धर्मशाला), बाबा नारायणशाह भवन, सतगुरु बाबा मनोहर शाह भवन, सिन्धु भवन कैरिन लाईन, डायमण्ड इंग्लिश स्कूल, श्री पंजाबी सनातन धर्मशाला, आचार्य कृपलानी वार्ड, बाबा आत्माराम धर्मशाला बंगला लाईन, एम.ई.एस. लाईन धर्मशाला, मंगल आत्म भवन धर्मशाला शान्ति नगर हेमू कालानी वार्ड, सिन्धु सदन (धर्मशाला) खैबर लाइन, बाबा नारायणशाह मैरिज गार्डन, गुरुनानक धर्मशाला रार्बट लाइन संत कंवरराम वार्ड, अर्जुन पैलेस , टी,जी,एस होटल सहित अनेक सार्वजनिक स्थलों एवं कई सेवादारों के निवास स्थानों पर व्यवस्था पर रहवास की गई है।
*ट्रेनों का ठहराव*
हरेमाधव वर्सीपर्व के दौरान माधवनगर रोड रेल्वे स्टेशन पर 4 दिन 08,09,10 एवं 11 अक्टूबर को नियमित ट्रेनों के अलावा दूरगामी रेलगाड़ियों के स्टापेज की स्वीकृति पश्चिम मध्य रेल्वे मण्डल जबलपुर द्वारा प्रतिवर्ष मिलती है इस वर्ष प्रदान की जाएगी।

Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
31 से अधिक बड़े बकायेदारों उपभोक्ताओं के नल कनेक्शन हुए विच्छेदित

31 से अधिक बड़े बकायेदारों उपभोक्ताओं के नल कनेक्शन हुए विच्छेदित

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.