कटनी (23 सितंबर) – गणेश विसर्जन (अनंत चतुर्दशी) के अवसर पर शुक्रवार, 25 सितंबर को संपूर्ण कटनी जिले के लिए स्थानीय अवकाश घोषित किया है।
पूर्व में कलेक्टर श्री आशीष तिवारी द्वारा 4 मार्च 2026 को होली के दूसरे दिन स्थानीय अवकाश घोषित किया गया था। मध्यप्रदेश शासन के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा 4 मार्च को सामान्य अवकाश घोषित किए जाने के बाद अब उक्त स्थानीय अवकाश में संशोधन करते हुए 25 सितंबर को गणेश विसर्जन के अवसर पर स्थानीय अवकाश निर्धारित किया गया है।
जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि यह स्थानीय अवकाश बैंक एवं कोषालय पर लागू नहीं होगा।


