हरदा
कलेक्टर सिद्धार्थ जैन के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजेन्द्र कांबले ने बुधवार को कार्यवाही करते हुए विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। उन्होने बताया कि रहटगांव में रामगोपाल किराना स्टोर से मिर्च पाउडर व गरम मसाला तथा श्री हरि टी स्टॉल मिष्ठान भंडार रहटगांव से दही, मिठाई व लड्डू के सैंपल लिये गये। वहीं निरीक्षण के दौरान श्री हरि टी स्टॉल मिष्ठान भंडार में अस्वच्छता पाई गई, जिस पर अस्वच्छता का प्रकरण सक्षम न्यायालय में पेश किया जाएगा। इसके अलावा हरदा में पलक फास्ट फूड, सांवरिया फास्ट फूड व जय गुरु शुभम चाउमीन (गुलजार भवन के पास) का भी निरीक्षण किया गया। लिये गये सभी सैंपल खाद्य परीक्षण हेतु राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला, भोपाल भेजे जाएंगे।
हरदा से श्रीराम कुशवाहा की रिपोर्ट


