• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Wednesday, September 23, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

कटनी में लगा बड़ा हेल्थ सेमिनार! छात्राओं-अभिभावकों से सीधा संवाद, डॉक्टर देवजी पाटिल ने बताए सेहत के राज

by Manish Gautam Chiefeditor
September 23, 2026
in कटनी
0
कटनी में लगा बड़ा हेल्थ सेमिनार! छात्राओं-अभिभावकों से सीधा संवाद, डॉक्टर देवजी पाटिल ने बताए सेहत के राज
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

*नगर निगम द्वारा आयोजित विशेष स्वास्थ्य सेमिनार में छात्राओं एवं अभिभावकों से सीधा संवाद*

*स्वास्थ्य विशेषज्ञ डॉ देवजी पाटिल ने पोषण एवं जनस्वास्थ्य पर दिया मार्गदर्शन*

*स्वास्थ्य सेमिनार में जनप्रतिनिधियों,सहित बड़ी संख्या में प्रतिभागी हुए शामिल*

कटनी – नगर पालिक निगम कटनी द्वारा विद्यार्थियों, अभिभावकों, शिक्षकों एवं निगम के अधिकारी-कर्मचारियों को स्वास्थ्य एवं जनस्वास्थ्य से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर जागरूक करने के उद्देश्य से मंगलवार को विशेष स्वास्थ्य सेमिनार का आयोजन किया गया। बैंगलोर से आये मेडिकल डॉक्टर एवं पब्लिक हेल्थ स्पेशलिस्ट डॉ. देवजी पाटिल ने सेमिनार के दोनों सत्रों में उपस्थित प्रतिभागियों से संवाद करते हुए उनकी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को जाना तथा बेहतर स्वास्थ्य के लिए आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया।

कार्यक्रम के दौरान महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी, निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार, मेयर-इन-काउंसिल सदस्य सर्वश्री डॉ. रमेश सोनी, सुभाष साहू, जयनारायण निषाद, उपायुक्त प्रियंका झारिया सहित नगर निगम के अधिकारी-कर्मचारी, स्कूलों के प्राचार्य, शिक्षक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं की उपस्थिति रही।

सेमिनार का प्रथम सत्र प्रातः 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक नगर निगम कार्यालय के एमआईसी हॉल में आयोजित हुआ। इस दौरान केसीएस स्कूल की छात्राओं, अभिभावकों, प्राचार्य एवं स्टाफ की सहभागिता रही। डॉ. देवजी पाटिल ने छात्राओं एवं अभिभावकों से सीधे संवाद करते हुए उनकी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं एवं दैनिक जीवन से जुड़ी चुनौतियों के बारे में जानकारी ली। प्रतिभागियों ने अपनी-अपनी स्वास्थ्य समस्याओं को साझा करते हुए बताया कि किस प्रकार ये समस्याएं उनकी पढ़ाई, दिनचर्या एवं दैनिक गतिविधियों को प्रभावित करती हैं। विशेषज्ञ ने उनकी समस्याओं को समझते हुए स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने तथा समय रहते आवश्यक सावधानियां बरतने संबंधी जानकारी दी।

द्वितीय सत्र दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक स्वामी विवेकानंद सभागार, बस स्टैंड ऑडिटोरियम में आयोजित हुआ। इसमें नगर निगम के जनप्रतिनिधियों एवं स्कूलों के विद्यार्थी,, प्राचार्य, शिक्षक तथा नगर निगम के अधिकारी-कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। इस दौरान डॉ. देवजी पाटिल ने प्रतिभागियों से संवाद करते हुए उनकी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को जाना और उनसे जुड़े विभिन्न पहलुओं पर उपयोगी मार्गदर्शन प्रदान किया।

*पोषण को बताया बेहतर स्वास्थ्य का महत्वपूर्ण आधार*

डॉ. देवजी ने अपने मार्गदर्शन में पोषण के महत्व पर विशेष जोर देते हुए कहा कि बेहतर स्वास्थ्य के लिए दैनिक आहार में पोषक तत्वों को उचित मात्रा में शामिल करना आवश्यक है। उन्होंने संतुलित एवं पोषक आहार के महत्व को समझाते हुए बताया कि शरीर को स्वस्थ एवं सक्रिय बनाए रखने के लिए विभिन्न आवश्यक न्यूट्रिएंट्स की पर्याप्त मात्रा मिलना जरूरी है। उन्होंने हमारे जीवन में आवश्यक पोषक तत्वों की भूमिका, उनकी आवश्यकता तथा दैनिक खान-पान में इनके संतुलित समावेश को लेकर भी विस्तार से जानकारी दी।

उन्होंने प्रतिभागियों को स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने, अपनी दिनचर्या एवं खान-पान पर ध्यान देने तथा स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को नजरअंदाज न करने के लिए प्रेरित किया। सेमिनार के दौरान प्रतिभागियों द्वारा पूछे गए स्वास्थ्य संबंधी प्रश्नों एवं समस्याओं पर भी विशेषज्ञ ने जानकारी एवं मार्गदर्शन प्रदान किया।

नगर निगम द्वारा आयोजित इस विशेष स्वास्थ्य सेमिनार के माध्यम से विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं निगम के अधिकारी-कर्मचारियों को स्वास्थ्य, पोषण एवं जनस्वास्थ्य से जुड़े विषयों को समझने का अवसर मिला। प्रतिभागियों ने विशेषज्ञ से सीधे संवाद कर अपनी स्वास्थ्य संबंधी जिज्ञासाओं एवं समस्याओं पर उपयोगी मार्गदर्शन प्राप्त किया।

Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
*सार्वजनिक मार्ग घेरकर अनधिकृत रूप से व्यवसाय करने वाले 7 दूकानदार पर निगम की कार्यवाही*

*सार्वजनिक मार्ग घेरकर अनधिकृत रूप से व्यवसाय करने वाले 7 दूकानदार पर निगम की कार्यवाही*

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.