कटनी (22 सितंबर) – श्री गणेश प्रतिमा विसर्जन एवं चल समारोह के दौरान 25 सितंबर को जिले में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से कलेक्टर श्री आशीष तिवारी के निर्देश पर पुलिस कंट्रोल रूम तथा कलेक्ट्रेट कार्यालय में स्थापित डीसीसीसी कंट्रोल रूम में अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ड्यूटी निर्धारित की गई है।
तीन पालियों में कर्मचारियों की रहेगी तैनाती
जारी आदेश के अनुसार पुलिस कंट्रोल रूम तथा कलेक्ट्रेट कार्यालय में स्थापित डीसीसीसी कंट्रोल रूम का प्रभारी अधिकारी राजस्व निरीक्षक नजूल कार्यालय श्री दादराम पटेल को बनाया गया है। पुलिस कंट्रोल रूम कटनी में इनके सहायक के रूप में प्रातः 7 बजे से दोपहर 1 बजे तक पटवारी भू-प्रबंधन कार्यालय सुश्री रुचिता जैन की ड्यूटी रहेगी। इसी प्रकार दोपहर 1 बजे से शाम 7 बजे तक पटवारी श्री अभिषेक तिवारी तथा शाम 7 बजे से प्रतिमा विसर्जन समाप्त होने तक उद्यानिकी विभाग के कम्प्यूटर ऑपरेटर श्री शादाब खान की ड्यूटी लगाई गई है।
डीसीसीसी कंट्रोल रूम में भी तीन पालियों में ड्यूटी
कलेक्टर कार्यालय में स्थापित जिला डीसीसीसी कंट्रोल रूम में भी तीन पालियों में सहायक कर्मचारियों की तैनाती की गई है। प्रातः 7 बजे से दोपहर 1 बजे तक पटवारी भू-प्रबंधन कार्यालय श्रीमती पूजा सोनी, दोपहर 1 बजे से शाम 7 बजे तक कम्प्यूटर ऑपरेटर उद्यानिकी विभाग श्री मनीष पाण्डेय तथा शाम 7 बजे से प्रतिमा विसर्जन तक जिला शिक्षा कार्यालय के कम्प्यूटर ऑपरेटर श्री आशीष चौरसिया की ड्यूटी निर्धारित की गई है।


