सिराली नवयुवक कुशवाहा समिति द्वारा धूमधाम के साथ लव कश जन्म उत्सव मनाया गया।सर्वप्रथम भगवान लव कुश की आरती उतारी गई इसके पश्चात हरदा जिले के सुप्रसिद्ध भजन गायक धर्मेंद्र राजपूत के द्वारा मधुर भजनों की प्रस्तुति दी गई। इस इस कार्यक्रम में नवयुवक मंडल के सदस्य एवं सामाजिक गण सैकड़ों की संख्या में उपस्थित रहे। कुशवाहा समाज के आराध्य भगवान लव कुश के इस जन्म उत्सव पर सामाजिक बंधुओ ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया वहीं भजनों की प्रस्तुति पर झूमते हुए डांस किया।
हरदा से श्रीराम कुशवाहा की रिपोर्ट


