किसान परेशान, अधिकारी मस्त! किसान सम्मान निधि के लिए काट रहे दफ्तरों के चक्कर
PM सम्मान निधि से वंचित किसान, 16 माह बाद भी नहीं मिला न्याय!
दिनांक 25 फरवरी 2025 को दर्ज CM हेल्पलाइन शिकायत क्रमांक 31133787 आज 1 अगस्त 2026 तक लंबित बताई जा रही है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि उसे अब तक प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) का लाभ नहीं मिला और शिकायत के वास्तविक निराकरण के बजाय समय-समय पर केवल औपचारिक जवाब भेजे जाते रहे।
सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या CM हेल्पलाइन का उद्देश्य केवल कागजी निराकरण दिखाना है या वास्तव में लोगों की समस्याओं का समाधान करना?
16 महीने से लंबित इस शिकायत का आखिर जिम्मेदार कौन है? क्या संबंधित विभाग पर कोई जवाबदेही तय होगी, या शिकायतकर्ता इसी तरह न्याय की प्रतीक्षा करता रहेगा?



