पुलिस अधीक्षक श्री अभिनय विश्वकर्मा द्वारा जिले में अवैध गतिविधियों एवं यातायात नियमों के उल्लंघन पर प्रभावी कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया गया है। निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमल मौर्य एवं उप पुलिस अधीक्षक सुश्री शिवा पाठक के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी माधवनगर श्री शैलेन्द्र यादव के नेतृत्व में चौकी निवार पुलिस द्वारा ओवरलोडिंग के विरुद्ध कार्रवाई की गई।
दिनांक 19.09.2026 को चौकी निवार पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान हाइवा वाहन क्रमांक MP19HA 8866 को रोककर जांच की गई। वाहन चालक जमुना कोल पिता जगन्नाथ कोल, उम्र 45 वर्ष, निवासी ग्राम निवार, थाना माधवनगर, जिला कटनी से वाहन के दस्तावेज मांगे गए।
जांच के दौरान हाइवा वाहन में निर्धारित क्षमता से अधिक मात्रा में डोलोमाइट भरा हुआ पाया गया। पुलिस द्वारा वाहन को धारा 113/194(1) मोटर व्हीकल एक्ट के तहत जप्त कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई तथा वाहन को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
*पुलिस कार्यवाही में विशेष भूमिका*
इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी निवार सउनि अंजनी मिश्रा, राजेश कोरी, प्रआर गौरव सेन एवं आर. अरविंद की विशेष भूमिका रही।


