*नगद ₹3,170 एवं ताश के पत्ते किए गए जब्त, जुआ खिलाने वाला आरोपी मौके से फरार*
पुलिस अधीक्षक कटनी श्री अभिनय विश्वकर्मा द्वारा जिले में आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने एवं अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई हेतु निर्देशित किया गया है। निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमल मौर्य एवं उप पुलिस अधीक्षक सुश्री शिवा पाठक के मार्गदर्शन तथा थाना माधवनगर प्रभारी निरीक्षक शैलेन्द्र यादव के नेतृत्व में चौकी निवार पुलिस द्वारा जुआरियों के विरुद्ध कार्रवाई की गई।
दिनांक 18.09.2026 को चौकी निवार पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम बिछिया के रंगमंच में कुछ व्यक्ति ताश-पत्तों से रुपये-पैसों का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर चौकी प्रभारी निवार अंजनी कुमार मिश्र के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर मौके पर दबिश दी गई।
पुलिस टीम ने घेराबंदी कर मौके से 06 जुआरियों को जुआ खेलते हुए रंगे हाथों पकड़ा। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे एवं मौके से कुल ₹3,170 नगद राशि एवं ताश के पत्ते जब्त किए गए।
*गिरफ्तार आरोपी—*
1. जितेंद्र सिंह
2. प्रदीप कोल
3. शिवम बर्मन
4. शिवकुमार कोल
5. संजीत सोनी
6. ललित कुमार
जुआ खिलाने वाला आरोपी मोनू उर्फ प्रदीप बर्मन, निवासी बिछिया, मौके से फरार हो गया। पकड़े गए सभी आरोपियों के विरुद्ध धारा 13 जुआ अधिनियम एवं धारा 49(बी) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की गई है।
*पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका*
संपूर्ण कार्रवाई चौकी प्रभारी निवार अंजनी कुमार मिश्र के नेतृत्व में की गई। कार्रवाई में सउनि राजेश कोरी, गौरव सेन, अरविंद कुशवाहा एवं अन्य पुलिस स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।


