संवाददाता -भूनेश्वर केवट
*नर्मदा नदी में डूब रही युवती की जान बचाने वाले तीन युवकों को पुलिस अधीक्षक मंडला ने किया सम्मानित*
मंडला -नर्मदा नदी में डूब रही युवती की जान बचाने में *साहस एवं तत्परता का परिचय देने वाले तीन युवकों को पुलिस अधीक्षक मंडला श्री राजेश रघुवंशी द्वारा आज सराहना करते हुए सम्मानित* किया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 18 सितंबर 2026 की शाम लगभग 5 बजे रपटा बड़े पुल से एक युवती ने नर्मदा नदी में छलांग लगा दी थी। घटना के समय मौके पर मौजूद सोनू उइके पिता छोटेलाल उइके निवासी रमपुरा, कुनाल करोसिया पिता मनोज करोसिया निवासी लालीपुर एवं सुनील ठाकुर पिता राकेश ठाकुर ने तत्काल साहस एवं तत्परता दिखाते हुए नदी में पहुंचकर युवती को डूबने से बचाया।
पश्चात एसडीआरएफ एवं पुलिस द्वारा युवती को सुरक्षित जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार कराया गया।
पुलिस अधीक्षक मंडला श्री राजेश रघुवंशी ने तीनों युवकों से मुलाकात कर उनके साहसिक कार्य की सराहना की तथा उन्हें सम्मानित किया।

