यह धर्मसभा इंद्र की सभा जैसी भव्य प्रतीत हो रही है। इस अवसर पर उपस्थित सभी संतों एवं श्रद्धालुओं का मैं सरकार की ओर से अभिनंदन करता हूं।
धर्मसभा से जनकल्याण का मार्गदर्शन मिलेगा। हमारी सरकार सिंहस्थ की तैयारियों को लेकर विशेष रूप से कार्य कर रही है। सिंहस्थ के माध्यम से हम एक बार फिर मध्यप्रदेश की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक समृद्धि को दुनिया के सामने प्रस्तुत करेंगे।
महाकाल लोक के निर्माण के बाद उज्जैन में धार्मिक पर्यटन को नई गति मिली है। जहां पहले 60-70 लाख श्रद्धालु आते थे, वहीं पिछले वर्ष करीब 8 करोड़ लोगों ने उज्जैन की यात्रा की। यशस्वी प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश में धार्मिक पर्यटन का विस्तार हो रहा है।
– *डॉ. मोहन यादव, मुख्यमंत्री*


