कालापीपल(बब्लू जायसवाल) युवाओं एवं नाबालिगों को तंबाकू एवं नशीले पदार्थों की लत से दूर रखने तथा शैक्षणिक संस्थानों के आस-पास तंबाकू उत्पादों के अनाधिकृत विक्रय एवं उपयोग पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से कालापीपल पुलिस एवं प्रशासन द्वारा विशेष अभियान चलाया गया,अभियान के दौरान थाना क्षेत्र में 05 दुकानों एवं संबंधित स्थानों की चेकिंग की गई,चेकिंग के दौरान सिगरेट,तंबाकू एवं अन्य तंबाकू उत्पाद पाए जाने पर उन्हें विधिवत जप्त कर पंचनामा तैयार किया गया तथा संबंधित दुकानदारों को नियमों का पालन करने की सख्त हिदायत दी गई,दुकानदारों को स्पष्ट रूप से समझाइश दी गई,कि 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों एवं नाबालिगों को किसी भी प्रकार के तंबाकू उत्पाद का विक्रय न करें,साथ ही शैक्षणिक संस्थानों के निर्धारित क्षेत्र में तंबाकू उत्पादों की बिक्री नहीं करने तथा सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान संबंधी प्रतिबंधों का पालन करने के निर्देश दिए गए,संबंधित व्यक्तियों को थाने में उपस्थित होकर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही में सहयोग करने की समझाइश दी गई है,नियमानुसार 126/135 बीएनएसएस के अंतर्गत बाउंड ओवर की कार्रवाई प्रस्तावित है,जिसमें प्रत्येक व्यक्ति से ₹50,000 रू की राशि के बंधपत्र की कार्रवाई की जाएगी,
थाना कालापीपल पुलिस द्वारा स्पष्ट किया गया कि बच्चों एवं युवाओं को तंबाकू की लत से बचाना केवल पुलिस की जिम्मेदारी नहीं,बल्कि परिवार,दुकानदार,समाज एवं प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है,पुलिस ने सभी दुकानदारों एवं नागरिकों से अपील की है कि तंबाकू उत्पादों की बिक्री एवं सेवन को बढ़ावा न दें तथा विशेष रूप से नाबालिगों को इन उत्पादों से दूर रखने में पुलिस एवं प्रशासन का सहयोग करें।
* कालापीपल पुलिस की अपील *
“बच्चों को तंबाकू से बचाएँ,युवाओं को नशे से दूर रखेंक स्वस्थ युवा,स्वस्थ समाज और नशामुक्त भविष्य,हम सबकी जिम्मेदारी है।


