• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Friday, September 18, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

निगमायुक्त सुश्री परिहार ने ऑनलाइन राजस्व सेवाओं को समयबद्ध बनाने दिए निर्देश

नामांतरण प्रकरणों के ऑनलाइन निराकरण में आई तेजी, 49 दिन में 369 प्रकरण निराकृत लंबित नामांतरण प्रकरणों का 15 दिवस में निराकरण सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

by Manish Gautam Chiefeditor
September 18, 2026
in कटनी
0
निगमायुक्त सुश्री परिहार ने ऑनलाइन राजस्व सेवाओं को समयबद्ध बनाने दिए निर्देश
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

कटनी (18 सितंबर) –  नागरिकों को राजस्व संबंधी सेवाएं सरल, पारदर्शी एवं निर्धारित समय-सीमा में उपलब्ध कराने के उद्देश्य से नगर निगम प्रशासन ने ऑनलाइन नामांतरण प्रकरणों के त्वरित निराकरण पर विशेष फोकस किया है।

निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार ने विगत दिवस आयोजित राजस्व शाखा की समीक्षा बैठक में लंबित नामांतरण प्रकरणों की स्थिति की समीक्षा करते हुए शेष सभी प्रकरणों का नियमानुसार परीक्षण कर 15 दिवस में निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने नामांतरण प्रकरणों के निराकरण में आ रही तकनीकी एवं प्रक्रियागत कठिनाइयों की जानकारी लेते हुए संबंधित अमले को आवश्यक सहयोग एवं प्रशिक्षण उपलब्ध कराने के निर्देश दिए, ताकि प्रकरणों के निराकरण में अनावश्यक विलंब न हो। निगमायुक्त ने स्पष्ट किया कि ऑनलाइन प्राप्त होने वाले नामांतरण प्रकरणों का समयबद्ध परीक्षण एवं कार्रवाई सुनिश्चित की जाए तथा किसी भी स्तर पर प्रकरण लंबित न रहें।

49 दिन में 369 नामांतरण प्रकरण निराकृत

नागरिकों को राजस्व सेवाएं त्वरित, पारदर्शी एवं सुगम रूप से उपलब्ध कराने की दिशा में नगर निगम द्वारा नामांतरण प्रकरणों के ऑनलाइन निराकरण को प्राथमिकता दी जा रही है। निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार के समय-सीमा बैठक में दिए गए निर्देशों के बाद नामांतरण प्रकरणों के निराकरण में उल्लेखनीय प्रगति हुई है। राजस्व अधिकारी श्री जागेश्वर प्रसाद पाठक ने बताया कि 1 जुलाई से 18 सितंबर 2026 तक कुल 369 नामांतरण प्रकरणों का निराकरण किया जा चुका है। इनमें 358 प्रकरण ऑफलाइन प्राप्त हुए थे, जिन्हें ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से निराकरण किया गया, जबकि 11 प्रकरण ऑनलाइन प्राप्त होकर ऑनलाइन ही निराकरण किए गए हैं। शेष प्रकरणों के ऑनलाइन निराकरण की कार्यवाही भी निरंतर प्रगतिरत है।

निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार कहा कि ऑनलाइन सेवाओं का उद्देश्य नागरिकों को कार्यालयीन प्रक्रियाओं में अनावश्यक परेशानी से बचाते हुए पारदर्शी, सुगम और समयबद्ध राजस्व सेवा उपलब्ध कराना है। इस दिशा में राजस्व शाखा के अधिकारी-कर्मचारी लंबित प्रकरणों को प्राथमिकता से लेते हुए नियमानुसार कार्रवाई पूर्ण करें तथा नए प्राप्त होने वाले प्रकरणों का भी निर्धारित समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करें

Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
*“पांचवीं में कितने नंबर आए?”—कलेक्टर के सवाल पर सुरभि ने बताया 599 अंक*  *कैमोर आयुष्मान आरोग्य मंदिर में छठवीं की छात्रा से हुआ आत्मीय संवाद, पढ़ाई के प्रति लगन की कलेक्टर ने की सराहना*

*“पांचवीं में कितने नंबर आए?”—कलेक्टर के सवाल पर सुरभि ने बताया 599 अंक* *कैमोर आयुष्मान आरोग्य मंदिर में छठवीं की छात्रा से हुआ आत्मीय संवाद, पढ़ाई के प्रति लगन की कलेक्टर ने की सराहना*

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.