• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Friday, September 18, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

सेवा से संकल्‍प अभियान: गांव से लेकर शहर तक जगमगाये आशीर्वाद के दीये 🔳जिले भर में उत्‍साहपूर्वक मनाया गया प्रधानमंत्री का जन्मदिन

by Manish Gautam Chiefeditor
September 18, 2026
in कटनी
0
सेवा से संकल्‍प अभियान: गांव से लेकर शहर तक जगमगाये आशीर्वाद के दीये  🔳जिले भर में उत्‍साहपूर्वक मनाया गया प्रधानमंत्री का जन्मदिन
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

सेवा से संकल्‍प अभियान में जनप्रतिनिधि, नागरिक और अधिकारी कर्मचारी बने सहभागी

🔳सेवा संकल्‍प अभियान के प्रभारी संजीव सिंह की मौजूदगी में हुआ शहर के चार प्रमुख स्थलों पर दीप प्रज्‍ज्वलन, महाआरती के साथ हुआ भव्य समापन

🔳कटनी– सेवा से संकल्‍प अभियान के तहत प्रधानमंत्री का जन्‍मदिन जिले भर में उत्‍साहपूर्वक मनाया गया। सभी ग्राम पंचायतों, नगरीय निकायों, के साथ-साथ हितग्राहियों ने अपने घरों में भी आशीर्वाद के दीये जलाये और खुशियां साझा की। कटनी शहर के चार प्रमुख स्‍थल आशीर्वाद के दीये से प्रज्ज्‍वलित रोशनी से प्रेमनगर प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी, घंटाघर, माधवनगर और गणेश चौक दमक उठा। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, निगम अधिकारियों-कर्मचारियों, सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों, विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों, महिला स्व-सहायता समूहों तथा बड़ी संख्या में नागरिकों ने सहभागिता कर सेवा संकल्प का संदेश दिया।

कार्यक्रम के दौरान विधायक श्री संदीप श्रीप्रसाद जायसवाल, महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी, सचिव और कटनी जिले के प्रभारी सेवा संकल्‍प अभियान श्री संजीव सिंह, कलेक्टर श्री आशीष तिवारी, निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार, पुलिस अधीक्षक श्री अभिनय विश्वकर्मा, जिला पंचायत कार्यपालन अधिकारी सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर,वनमंडलाधिकारी श्री गर्वित गंगवार, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री दीपक टण्डन सोनी, एसडीएम जितेंद्र पटेल, सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

*पीएम आवास हितग्राहियों के घर रोशन हुए दीप*

प्रधानमंत्री आवास (मल्टी) प्रेमनगर-रोशन नगर परिसर से प्रारंभ हुए दीप प्रज्‍ज्वलन कार्यक्रम में योजना के तहत आवंटित आवासों के हितग्राहियों द्वारा अपने आवास के बाहर दीप प्रज्ज्वलित कर खुशियां साझा की। दीपों की रोशनी से आवास परिसर जगमगा उठा और हितग्राही परिवारों में उत्साह एवं उल्लास का वातावरण बना रहा। इस अवसर पर हितग्राही परिवारों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाते हुए सेवा, समर्पण और जनभागीदारी के संदेश को आत्मसात किया। प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से मिले अपने पक्के आवास में दीप जलाना हितग्राही परिवारों के लिए विशेष खुशी का अवसर रहा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित इस पहल ने शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित परिवारों को भी उत्सव की मुख्यधारा से जोड़ते हुए जनभागीदारी का संदेश दिया।

*स्मारक एवं मंदिरों में भी जगमगाई रोशनी*

आशीर्वाद का दिया कार्यक्रम के तहत नगर के ऐतिहासिक घंटाघर स्मारक स्थल, श्री हनुमान मंदिर समदड़िया सिटी एवं श्री गणेश मंदिर गणेश चौक, सिविल लाइन तक पहुंचा। तीनों स्थलों पर दीपों की रोशनी और नागरिकों की सहभागिता ने आयोजन को विशेष गरिमा प्रदान की।

कार्यक्रम के दौरान नागरिकों ने उत्साहपूर्वक दीप प्रज्वलित कर सेवा, सद्भाव और सकारात्मक ऊर्जा के संकल्प को साकार किया। श्री गणेश मंदिर, गणेश चौक में आयोजित महाआरती के साथ “आशीर्वाद का दिया” कार्यक्रम का भव्य एवं श्रद्धापूर्ण समापन हुआ। दीपों से सजे शहर में उमड़ा जनसहभागिता का उत्साह सेवा पखवाड़ा के शुभारंभ को यादगार बना दिया।

कार्यक्रम के दौरान मछुआरा संघ प्रदेश संयोजक श्याम निषाद,एमआईसी सदस्य सुभाष साहू, जयनारायण निषाद, सुरेंद्र गुप्ता, उमेंद्र अहिरवार, पार्षद गोविंद चावला,सीमा श्रीवास्तव, प्रभा गुप्ता,युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष पारस जैन, समाजसेवी यज्ञदत्त मिश्रा,रवि खरे,आशीष गुप्ता, सुरेश सोनी, पूर्व जिला अध्यक्ष पीताम्बर टोपनानी, पूर्व नगर निगम अध्यक्ष सत्यनारायण अग्रहरी, पूर्व पार्षद रचना गुप्ता, अमरीश वर्मा,कौशलेश मिश्रा, शासकीय महिला महाविद्यालय प्राचार्य चित्रा प्रभात, शासकीय तिलक महाविद्यालय प्राचार्य श्री सुनील बाजपेयी, नगर निगम उपायुक्त द्वय शैलेश गुप्ता एवं प्रियंका झरिया सहित अधिकारी-कर्मचारी तथा प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राही बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।की गरिमामई उपस्थिति रही।
#JansamparkMP
#CMMadhyaPradesh
#DrMohanYadav51
#udaypratapmp
#jbpcommissioner
#katni
#कटनी

Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.