• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Thursday, September 17, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश पढुरंना

*छोटे से गांव की बेटी अब अंतरराष्ट्रीय मंच पर करेगी भारत का प्रतिनिधित्व* *रक्षित निरीक्षक श्रीमती अनीता सिवडे को भावभीनी विदाई*

by Manish Gautam Chiefeditor
September 16, 2026
in पढुरंना
0
*छोटे से गांव की बेटी अब अंतरराष्ट्रीय मंच पर करेगी भारत का प्रतिनिधित्व* *रक्षित निरीक्षक श्रीमती अनीता सिवडे को भावभीनी विदाई*
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

*योगेश गजभिये पांढुरना*.मध्य प्रदेश पुलिस की रक्षित निरीक्षक श्रीमती अनीता सिवडे को संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन (UN Mission) – दक्षिण सूडान में नई जिम्मेदारी के लिए रवाना होने से पूर्व पुलिस विभाग द्वारा भावभीनी विदाई दी गई।
विदाई समारोह का वातावरण जहां आत्मीयता और भावनाओं से भरा रहा, वहीं श्रीमती अनीता सिवडे की इस उपलब्धि पर पुलिस परिवार में गर्व और प्रसन्नता का माहौल भी रहा। लंबे समय तक मध्य प्रदेश पुलिस में सेवाएं देते हुए उन्होंने अपनी कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन, कार्यक्षमता एवं समर्पण से विभाग में विशिष्ट पहचान बनाई।
श्रीमती अनीता सिवडे मूलतः बैतूल जिले के मुलताई तहसील के ग्राम महतपुर की रहने वाली हैं। वर्ष 2010 में मध्य प्रदेश पुलिस में सूबेदार के रूप में सेवा प्रारंभ करने के पश्चात वर्ष 2013 में रक्षित निरीक्षक के पद पर पदोन्नत हुईं। उन्होंने पांढुर्णा, छिंदवाड़ा एवं जबलपुर सहित विभिन्न स्थानों पर अपनी सेवाएं प्रदान कीं।
उनकी उत्कृष्ट सेवाओं को विभिन्न स्तरों पर सम्मान भी प्राप्त हुआ। वर्ष 2025 में रुस्तमजी अवार्ड तथा केंद्रीय गृहमंत्री पदक से सम्मानित होना उनके सेवाकाल की उल्लेखनीय उपलब्धियों में शामिल है।
अब उन्हें संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन – दक्षिण सूडान में भारत का प्रतिनिधित्व करने का अवसर प्राप्त हुआ है। यह उनके लिए एक नई जिम्मेदारी और नई यात्रा की शुरुआत है, साथ ही मध्य प्रदेश पुलिस के लिए भी गौरव का विषय है।
विदाई समारोह में पुलिस अधीक्षक श्री प्रकाश परिहार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मनोकामना प्रसाद, एसडीओपी श्री बृजेश भार्गव, श्रीमती प्रियंका पांडे, थाना प्रभारी पांढुर्णा श्री अमित दानी, थाना प्रभारी सौसर श्री रूपलाल उइके, थाना प्रभारी लोधीखेड़ा श्री एबी मर्सकोले, महिला सेल प्रभारी श्रीमती संध्या रानी सक्सेना, यातायात थाना प्रभारी, चौकी नादनवाड़ी, चौकी पीपला नारायणवार, चौकी बड़ चिचोली, डीसीबी प्रभारी, वाहन शाखा प्रभारी श्री महेश भावरकर, हाईवे चौकी प्रभारी श्री भूपेंद्र सोनी सहित पुलिस विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने श्रीमती अनीता सिवडे को पुष्पगुच्छ एवं हार पहनाकर आत्मीय सम्मान के साथ विदाई दी तथा उनके आगामी दायित्व के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
एक छोटे से गांव की मिट्टी से निकली बेटी का अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचना अपने आप में प्रेरणादायी यात्रा है।
उनके जीवनसाथी श्री नेपाल सिंह, जो भारतीय सेना से सेवानिवृत्त हैं, तथा उनके दोनों बच्चे जहानवी एवं दिव्यांश भी इस गौरवपूर्ण यात्रा का अभिन्न हिस्सा हैं।
विदाई के अवसर पर भावुक माहौल में पुलिस परिवार ने उनके साथ बिताए सेवाकाल के अनुभवों और स्मृतियों को याद किया। एक ओर बिछड़ने की भावुकता थी, तो दूसरी ओर इस बात का गर्व कि मध्य प्रदेश पुलिस की एक अधिकारी अब संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन के माध्यम से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी सेवाएं प्रदान करने जा रही हैं।
माटी गांव की थी, हौसले आसमान से भी ऊंचे निकले,
आज वही बेटी दुनिया के मंच पर भारत का मान बढ़ाने जा रही है। 🇮🇳
पुलिस विभाग की ओर से रक्षित निरीक्षक श्रीमती अनीता सिवडे को संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन–दक्षिण सूडान के लिए हार्दिक शुभकामनाएं। उनके आगामी दायित्व सफल हों तथा वे अपनी कर्तव्यनिष्ठा और कार्यक्षमता से देश एवं मध्य प्रदेश पुलिस का गौरव बढ़ाएं।
जय हिंद। 🇮🇳
मध्य प्रदेश पुलिस — सेवा, सुरक्षा और सम्मान।

Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
5 बच्चों की मां का दामाद से प्रेम! रिश्तेदारों में मचा हड़कंप

5 बच्चों की मां का दामाद से प्रेम! रिश्तेदारों में मचा हड़कंप

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.