• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Thursday, September 17, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

उमरियापान पुलिस का ‘ऑपरेशन क्लीन’: अड़ीबाजी व मारपीट करने वाले बदमाशों पर 24 घंटे में ताबड़तोड़ एक्शन, 02 शातिर आरोपी गिरफ्तार, 01 नाबालिग निरूद्ध

by Manish Gautam Chiefeditor
September 16, 2026
in कटनी
0
उमरियापान पुलिस का ‘ऑपरेशन क्लीन’: अड़ीबाजी व मारपीट करने वाले बदमाशों पर 24 घंटे में ताबड़तोड़ एक्शन, 02 शातिर आरोपी गिरफ्तार, 01 नाबालिग निरूद्ध
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

कटनी:
जिले में असामाजिक तत्वों, अड़ीबाजी एवं गुंडागर्दी पर पूर्णतः अंकुश लगाने हेतु  पुलिस अधीक्षक  कटनी  अभिनय विश्वकर्मा के कुशल निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  कमल मौर्य एवं एसडीओपी स्लीमनाबाद श्रीमती आकांक्षा चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना उमरियापान पुलिस ने शराब के लिए अवैध पैसों की मांग, मारपीट एवं धमकी देने के दो अलग-अलग मामलों में त्वरित व प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की है।
थाना क्षेत्र अंतर्गत पहले मामले में पुरवा मोहल्ला निवासी एक महिला से दुकान के सामने शराब पीने के लिए जबरन पैसों की मांग कर गाली-गलौज व मारपीट की गई थी। वहीं दूसरे मामले में मुड़िया पुरवा में दो भाइयों से शराब के लिए पैसों की अड़ीबाजी करते हुए उन पर हमला कर चोट पहुंचाई गई थी। दोनों ही मामलों में पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस द्वारा त्वरित संज्ञान लेते हुए बीएनएस की सुसंगत धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
उमरियापान पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए घटना घटित होने के महज 24 घंटे के भीतर संभावित ठिकानों पर दबिश देकर दोनों मामलों के सभी आरोपियों को अपनी गिरफ्त में ले लिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों बालिग आरोपियों सोमनाथ बर्मन (उम्र 18 वर्ष 06 माह) एवं आकाश उर्फ अरुण बर्मन (उम्र 19 वर्ष), दोनों निवासी उमरियापान को विधिवत गिरफ्तार कर लिया है। वहीं घटना में संलिप्त एक 14 वर्षीय बालक को विधि विरुद्ध बालक के रूप में निरूद्ध (अभिरक्षा में) कर किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत करने हेतु आवश्यक वैधानिक प्रक्रिया पूर्ण की गई है।
पुलिस अधीक्षक महोदय के सख्त निर्देशों के परिपालन में थाना क्षेत्र में गुंडागर्दी, अड़ीबाजी तथा नशाखोरी कर आमजन व राहगीरों को परेशान करने वाले तत्वों के विरुद्ध उमरियापान पुलिस द्वारा आगे भी जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत ऐसी कड़ी वैधानिक कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
*  💥 चाकूबाजी करने वाले विधि उल्लंघनकारी बालक को घटना के चंद घंटो बाद ही कुठला पुलिस ने पकड़ा, भेजा बाल संप्रेषण गृह 💥

* 💥 चाकूबाजी करने वाले विधि उल्लंघनकारी बालक को घटना के चंद घंटो बाद ही कुठला पुलिस ने पकड़ा, भेजा बाल संप्रेषण गृह 💥

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.