कटनी जिले के रीठी से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहा पत्नी का आरोप है कि एक कलयुगी पति ने अपनी ही पत्नी को जबरन जहरीला पदार्थ पिला दिया। महिला की हालत गंभीर बनी हुई है और उसे जिला अस्पताल के लिए रिफर किया गया है l
मामला रीठी थाने क्षेत्र के ग्राम बरजी है l जहा तीज की रात जब हर पत्नी हरतालिका व्रत का पालन करते हुए पति की लंबी उम्र की दुआ मांग मांगती है तो वही उसके पति ने अपनी पत्नी को मौत के घाट उतारने की कोशिश की।
पीड़ित महिला का आरोप है कि अन्य किसी को लेकर अक्सर पति पत्नी मैं झगड़े होते रहते है l इसी बात को लेकर तीज की रात पति ने गुस्से में आकर पत्नी को जहरीला पदार्थ पिला दिया।
जिससे महिला की हालत बिगड़ते देख परिजनो ने तत्काल रीठी सरकारी अस्पताल ले जाया गया,जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया l घटना की सूचना मिलते ही तुरंत रीठी पुलिस अस्पताल पहुंची तब तक महिला जिला अस्पताल के लिए रिफर हो चुकी थी l
हरिशंकर बेन


