कटनी पुलिस अधीक्षक द्वारा अवैध शराब का निर्माण एवं बिकी करने वालो के विरूद्ध कठोर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था l जिसके पालन में अभिनय विश्वकर्मा पुलिस अधीक्षक कटनी के मार्गदर्शन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य व उप पुलिस अधीक्षक रत्नेश मिश्रा के निर्देशन में थाना प्रभारी रीठी के नेतृत्व में अवैध शराब के 03 ठिकानो पर दबिश देकर 110 पाव शराब जप्त कर आबकारी एक्ट के प्रकरण पंजीबद्ध किये गये।
पुलिस जानकारी अनुसार 13 सितंबर की रात्रि को अवैध शराब का निमार्ण करने वालो के स्थानो को चिन्हित कर पुलिस टीम द्वारा रेड कार्यवाही कर महुआ लाहन एवं शराब निर्माण करने वाली सामग्री नष्ट की गई तथा अवैध शराब की बिकी करने वाले ग्राम मढिया के राजेश राय के ठिकाने पर दबिश देकर 80 पाव शराब एवं ग्राम सैदा में संतोष पटेल के ठिकाने से 30 पाव शराब जप्त की गई जिनके विरूद्ध आबकारी एक्ट के प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिये गये l
इस मामले मैं निरीक्षक मोहम्मद शाहिद, उनि विनोद पटेल, उनि. दिनेश चौहान, सउनि जयचंद उईके, आर. आशुतोष, घनश्याम, जफर, अमन सिंह की सराहनीय भूमिका रही l
हरिशंकर बेन


