• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Friday, September 11, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत कलेक्टर श्री तिवारी ने शासकीय स्कूल बिलहरी का किया निरीक्षण छत से पानी टपकता देख मरम्मत कराने के दिए निर्देश, बच्चों से संवाद कर शिक्षा और खेल में आगे बढ़ने के लिए किया प्रेरित

by Manish Gautam Chiefeditor
September 11, 2026
in कटनी
0
मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत कलेक्टर श्री तिवारी ने शासकीय स्कूल बिलहरी का किया निरीक्षण  छत से पानी टपकता देख मरम्मत कराने के दिए निर्देश, बच्चों से संवाद कर शिक्षा और खेल में आगे बढ़ने के लिए किया प्रेरित
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

MP NEWS CAST मनीष गौतम 8989858230

कटनी (11 सितम्बर)- मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत कलेक्टर श्री आशीष तिवारी ने शुक्रवार को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिलहरी का निरीक्षण किया। इस दौरान एसपी श्री अभिनव विश्वकर्मा, जिला पंचायत

https://www.mpnewscast.com/wp-content/uploads/2026/09/VID-20260911-WA0095.mp4

सीईओ श्रीमती हरसिमरनप्रीत कौर, एसडीएम कटनी श्री जितेन्द्र पटेल सहित सम्बंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री तिवारी ने विद्यालय की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। विद्यालय की छत से बारिश का पानी टपकता हुआ पाए जाने पर उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी को आवश्यक मरम्मत कार्य तत्काल कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विद्यालय में विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित नहीं होनी चाहिए तथा उन्हें बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराया जाना सुनिश्चित किया जाए।

कक्षा 10वीं में पहुंचकर विद्यार्थियों से किया संवाद

कलेक्टर श्री तिवारी ने कक्षा 10वीं में पहुंचकर विद्यार्थियों से संवाद किया और उनकी पढ़ाई, रुचियों तथा भविष्य में वे क्या बनना चाहते हैं, इसकी जानकारी ली। उन्होंने विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ अपनी रुचि के क्षेत्र में निरंतर मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। इसी दौरान कलेक्टर ने कक्षा 10वीं की छात्रा साक्षी बर्मन से अंग्रेजी में बिलहरी के बारे में चार पंक्तियां बोलने को कहा। साक्षी ने पूरे आत्मविश्वास के साथ बिना रुके अंग्रेजी में बिलहरी के बारे में बताया। छात्रा के आत्मविश्वास और प्रस्तुति की कलेक्टर श्री तिवारी एवं एसपी श्री अभिनव विश्वकर्मा ने सराहना की।

इसी प्रकार एसपी श्री विश्वकर्मा ने भी विद्यार्थियों से संवाद करते हुए उनकी खेल संबंधी रुचियों की जानकारी ली। उन्होंने कक्षा 10वीं के छात्र मोतीलाल यादव से खेल में उसकी रुचि के बारे में पूछा। मोतीलाल ने बताया कि वह 400 मीटर दौड़ करता है और भविष्य में एक अच्छा एथलीट बनना चाहता है। एसपी श्री विश्वकर्मा ने उसकी रुचि की सराहना करते हुए उसे आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया।

समय पर विद्यार्थियों का सिलेबस पूरा करने के निर्देश

कलेक्टर श्री तिवारी ने जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया कि विद्यार्थियों का सिलेबस निर्धारित समय-सीमा में पूरा हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी विद्यार्थी की पढ़ाई में किसी प्रकार की समस्या नहीं आनी चाहिए। बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ खेल एवं अन्य गतिविधियों में भी आगे बढ़ने के अवसर दिए जाएं, ताकि उनका सर्वांगीण विकास सुनिश्चित हो सके।

Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.