कटनी वरिष्ठ नागरिक पेंशनर्स एसोसिएशन केश वरिष्ठ प्रान्तीय उपाध्यक्ष रामाधार गौतम के
नेतृत्व में जिला प्रशासन के प्रतिनिधि प्रमोदचतुर्वेदी उप जिलाधीश को एवं जिला शिक्षा अधिकारी कटनी के प्रतिनिधि राजेश अग्रहरि को चतुर्थ क्रमोन्नत वेतनमान प्राप्त करने हेतु ज्ञापन सौंपकर शिक्षकों में बढ़ रहे आक्रोश की अभिव्यक्ति की।
उल्लेखनीय है कि प्रदेश के अनेक जिलों में उपरोक्तानुसार आदेश हो चुके हैं।
इस अवसर पर संगठन के प्रान्तीय उपाध्यक्ष राकेश पाठक, जिलाअध्यक्ष सीताराम दुबे, प्रहलाद नायक, नर्मदाप्रसाद दुबे, रामकुमार द्विवेदी,समग्र शिक्षक संघ के अध्यक्ष संजय मिश्रा,अजय मिश्रा, बालकिशन पटेल, जयकुमार उरमलिया, लक्ष्मीकांत गर्ग, यज्ञदत्त शुक्ला, बृजेन्द्र वाजपेई, रामकेश पटेल,के पी झारिया आदि अनेक शिक्षक प्रतिनिधि उपस्थित थे।
रामाधार गौतम
वरिष्ठ प्रान्तीय उपाध्यक्ष
वरिष्ठ नागरिक पेंशनर्स एसोसिएशन


