• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Thursday, September 17, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश नर्मदापुरम

स्मार्ट मीटर के सबंध में उप मुख्य महाप्रबंधक सीके पवार ने दी अहम जानकारियां,स्मार्ट मीटर की भ्रांतियां दूर करने नर्मदापुरम में आयोजित मीडिया वर्कशॉप में पत्रकार बंधुओं की शंकाओं का किया गया समाधान….

by Manish Gautam Chiefeditor
September 10, 2026
in नर्मदापुरम
0
स्मार्ट मीटर के सबंध में उप मुख्य महाप्रबंधक सीके पवार ने दी अहम जानकारियां,स्मार्ट मीटर की भ्रांतियां दूर करने नर्मदापुरम में आयोजित मीडिया वर्कशॉप में पत्रकार बंधुओं की शंकाओं का किया गया समाधान….
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

रिपोर्टर सीमा कैथवास

भारत सरकार की योजना रिवेम्‍प्‍ड डिस्‍ट्रीब्‍यूशन सेक्‍टर स्‍कीम (आरडीएसएस) के अंतर्गत लगाये जा रहे स्मार्ट मीटर की उपयोगिता को आम जनता तक पहुँचाएं : SDM नीलेश शर्मा…

नर्मदापुरम। इटारसी एसडीएम श्री नीलेश शर्मा ने पत्रकार बंधुओं से आग्रह किया कि वे भारत सरकार की रिवेम्‍प्‍ड डिस्‍ट्रीब्‍यूशन सेक्‍टर स्‍कीम (आरडीएसएस) के अंतर्गत लगाये जा रहे स्मार्ट मीटर की उपयोगिता को आम जनता तक पहुँचाएं और बिजली कम्पनी की सेवाओं और जन हितैषी योजनाओं को हितग्राहियों तक पहुँचाने में सहयोग करें। उन्होंने कहा कि नर्मदापुरम जिले में निर्बाध एवं गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिये बिजली कम्पनी कृत-संकल्पित है। एसडीएम श्री नीलेश शर्मा ने बताया कि नर्मदापुरम जिले में 1.74 लाख से अधिक उपभोक्ता हैं, जिनको गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है। उन्‍होंने कहा कि नर्मदापुरम में 81 हजार 126 स्मार्ट मीटर स्थापित हो गये हैं। इन स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को पिछले छह माह में 2 करोड़ 90 लाख 38 हजार रुपये की टीओडी (टाइम ऑफ डे) (सूरज के घंटों में यथा सुबह 9 बजे से 5 बजे तक) में ऊर्जा प्रभार में निर्धारित छूट बिजली बिल में प्रदाय की जा रही है। राज्‍य सरकार प्रतिबद्ध है कि बिजली उपभोक्‍ताओं की शिकायतों का त्‍वरित निराकरण सुनिश्चित किया जाये। इसके लिए मुख्‍यमंत्री जनविश्‍वास अभियान के उद्देश्यों की पूर्ति के लिए बिजली कंपनी संपर्क अभियान-2026 संचालित कर रही है और गांव-गांव और शहर-शहर संपर्क शिविर आयोजित किये जा रहे हैं। यह बात एसडीएम श्री नीलेश शर्मा ने द पार्क होटल,इटारसी नर्मदापुरम में आयोजित मीडिया कार्यशाला में कही।

उल्‍लेखनीय है कि मीडिया कार्यशाला में स्मार्ट मीटर से होने वाले लाभ तथा मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा उपभोक्ता हित में चलाई जा रही शासन एवं कंपनी की योजनाओं जैसे ग्रामीण क्षेत्र में 5 रुपये में नवीन कनेक्शन, संपर्क अभियान 2026,सोलर रूफटॉप आदि की जानकारी मीडिया को उपलब्‍ध कराई गयी।

मीडिया वर्कशाप में प्रमुख रूप से एसडीएम इटारसी नीलेश शर्मा,महाप्रबंधक नर्मदापुरम वृत्त विनीत कुमार बागड़े, उपमहाप्रबंधक नर्मदापुरम संभाग प्रतीक साहू, वरिष्ठ जनसंपर्क अधिकारी मनोज द्विवेदी, तहसीलदार रामकिशोर झरबड़े सहित सैंकड़ों मीडियाकर्मी उपस्थित थे।

वहीं वर्कशॉप में आभार प्रदर्शन उप महाप्रबंधक इटारसी संदीप कुमार पाण्डेय द्वारा किया गया। मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के उप मुख्य महाप्रबन्धक (स्‍मार्ट मीटर सेल) सी.के. पवार ने बताया स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को टाइम ऑफ डे (टीओडी) टैरिफ के तहत दी जा रही छूट का लाभ भी लगातार बढ़ रहा है। फरवरी से जुलाई 2026 तक छह माह में नर्मदापुरम के कुल 3 लाख 26 हजार 815 उपभोक्ताओं को 2 करोड़ 90 लाख 38 हजार रुपये की टीओडी छूट का लाभ मिला है। गौरतलब है कि स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को नए टैरिफ आर्डर के अनुसार अब खपत के आधार पर दिन के टैरिफ में सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक उपयोग की गई बिजली पर 20 प्रतिशत की छूट मिल रही है। श्री पवार ने बताया कि माहवार आंकड़ों के अनुसार फरवरी में 47 हजार 389 उपभोक्ताओं को 25 लाख रुपये, मार्च में 50 हजार 278 उपभोक्ताओं को 29 लाख 07 हजार रुपये, अप्रैल में 53 हजार 156 उपभोक्ताओं को 33 लाख 38 हजार रुपये, मई में 55 हजार 879 उपभोक्ताओं को 57 लाख 19 हजार रुपये, जून में 58 हजार 481 उपभोक्ताओं को 74 लाख 07 हजार रुपये तथा जुलाई में 61 हजार 632 उपभोक्ताओं को 71 लाख 67 हजार रुपये की छूट प्रदान की गई।

परिसर में रीडिंग लेने आने की आवश्यकता नहीं—

मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के उप मुख्य महाप्रबंधक (स्मार्ट मीटरिंग सेल) श्री सी.के. पवार ने मीडिया से चर्चा करते हुये बताया कि शहर के लोगों में स्मार्ट मीटर को लेकर जो भ्रांतियां हैं, उन्हें दूर करना जरूरी है। उन्होंने बताया कि विद्युत स्मार्ट मीटर लगने के बाद परिसर में रीडिंग लेने आने की जरूरत नहीं होती है, ऑटोमेटिक सटीक रीडिंग होती है। मानवीय हस्तक्षेप नहीं होने से गड़बड़ी की कोई गुंजाइश नहीं होती है।उपभोक्ता अपनी प्रतिदिन की विद्युत खपत स्मार्ट मीटर के माध्यम से देख सकता है। उन्होंने बताया कि दैनिक के साथ-साथ सप्ताहिक अथवा मासिक खपत आसानी से देखी जा सकती है, और बिजली की कितनी खपत हो रही है ,अगले महीने उसका कितना बिल आ सकता है, उसका पूर्वानुमान भी आसानी से लगाया जा सकता है।
मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के उप मुख्य महाप्रबन्धक श्री पवार ने बताया कि कंपनी द्वारा स्मार्ट मीटरिंग पहल के अंतर्गत उपभोक्ताओं को सोलर ऑवर में बिजली उपयोग करने पर विशेष प्रोत्साहन दिया जा रहा है। दिन के टैरिफ में स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं के लिए यह सभी छूट अथवा प्रोत्साहन की गणना सरकारी सब्सिडी (यदि कोई हो) को छोड़कर की जा रही है। उन्होने बताया कि घरेलू, गैर घरेलू, सार्वजनिक जल कार्य, स्ट्रीट लाइट एवं निम्नदाब औद्योगिक उपभोक्ताओं के लिए सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक की अवधि को सोलर ऑवर निर्धारित किया गया है।

इस अवधि में उपभोग की गई ऊर्जा पर ऊर्जा प्रभार की सामान्य दर में 20 प्रतिशत तक की छूट 10 किलोवाट तक स्वीकृत लोड/अनुबंध मांग वाले उपभोक्ताओं को प्रदान की जा रही है।
उप मुख्य महाप्रबन्धक श्री पवार ने आमजन एवं उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे अपने परिसरों में स्मार्ट मीटर लगाने में सहयोग करें तथा स्मार्ट मीटर के उपयोग से होने वाले लाभों का अधिक से अधिक फायदा उठाएं। उन्होंने कहा कि स्मार्ट मीटर से सटीक रीडिंग, पारदर्शी बिलिंग एवं ऊर्जा खपत की रियल-टाइम मॉनिटरिंग संभव हो रही है। उल्लेखनीय है कि स्मार्ट मीटर से उपभोक्ताओं को बिजली की खपत को ट्रैक करने, ऊर्जा बचत करने तथा मोबाइल एप के माध्यम से कहीं से भी अपनी खपत की जानकारी प्राप्त करने की सुविधा मिलती है। यह प्रणाली ऊर्जा दक्षता बढ़ाने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण में भी सहायक सिद्ध हो रही है।

संपर्क अभियान 2026 में नर्मदापुरम को बड़ी सफलता—

367 शिविरों में 28 हजार 483 उपभोक्ताओं की समस्याओं का मौके पर निराकरण—

मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कम्पनी के महाप्रबंधक नर्मदापुरम वृत्त श्री विनीत कुमार बागड़े ने मीडिया वर्कशाप को संबोधित करते हुए कहा कि बिजली उपभोक्ताओं की समस्याओं का उनके घर के नजदीक त्वरित समाधान उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा संचालित ‘संपर्क अभियान 2026’ के अंतर्गत नर्मदापुरम जिले में 14 मई से अब तक 367 विशेष शिविर आयोजित किए गए हैं। इन शिविरों में 28 हजार 483 उपभोक्ताओं की समस्याओं एवं शिकायतों का मौके पर ही निराकरण किया गया। उन्होने बताया कि संपर्क अभियान के तहत आयोजित शिविरों में उपभोक्ताओं की बिलिंग, मीटर, नवीन कनेक्शन, भार वृद्धि, नाम परिवर्तन, श्रेणी परिवर्तन, बंद अथवा खराब मीटर बदलने, स्मार्ट मीटर सहित विभिन्न विद्युत संबंधी समस्याओं का त्वरित समाधान किया जा रहा है। इस अवसर पर विद्युत कम्पनी की विभिन्न योजनाओं एवं सेवाओं की जानकारी भी प्रदान की गई।

गौरतलब है कि नर्मदापुरम जिले में आयोजित इन शिविरों का उद्देश्य उपभोक्ताओं को बिजली संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए दूर नहीं जाना पड़े और उन्हें स्थानीय स्तर पर ही त्वरित एवं सुगम सेवा उपलब्ध हो सके। कंपनी द्वारा उपभोक्ता सेवाओं को और अधिक प्रभावी एवं सुलभ बनाने की दिशा में संपर्क अभियान निरंतर संचालित किया जा रहा है। मीडिया वर्कशाप में प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना की जानकारी मीडिया को उपलब्ध कराई। इस अवसर पर नर्मदापुरम जिले में आरडीएसएस एवं एसएसटीडी योजना के अंतर्गत किये गये काम और वर्ष 2026-27 में अनुमोदित निर्माण कार्यों की जानकारी भी प्रदान की गई।

सफलता की कहानी–

मात्र ₹5 में मिला नया घरेलू बिजली कनेक्शन,उपभोक्ता को मिली त्वरित सेवा (नर्मदापुरम) संपर्क अभियान के अंतर्गत आयोजित शिविर में नर्मदापुरम जिले के इटारसी संभाग अंतर्गत इटारसी शहर वितरण केंद्र की निवासी सुनीता रैकवार ने नरेंद्र नगर में आयोजित संपर्क अभियान शिविर में नवीन घरेलू विद्युत कनेक्शन हेतु आवेदन प्रस्तुत किया। आवेदन प्राप्त होने के बाद कंपनी के अधिकारियों द्वारा आवश्यक प्रक्रिया त्वरित रूप से पूर्ण करते हुए उन्हें मात्र ₹5 में नया घरेलू बिजली कनेक्शन प्रदान किया गया।

Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
चतुर्थ क्रमोन्नत वेतनमान प्राप्त न होने से शिक्षकों में बढ़ रहा आक्रोश* *पेंशनर एसोसिएशन ने सौंपा ज्ञापन*

चतुर्थ क्रमोन्नत वेतनमान प्राप्त न होने से शिक्षकों में बढ़ रहा आक्रोश* *पेंशनर एसोसिएशन ने सौंपा ज्ञापन*

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.