छिंदवाड़ा। कलेक्टर कार्यालय में पदस्थ सहायक ग्रेड-3 मोहित सूर्यवंशी को मप्र लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ का छिंदवाड़ा जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। मप्र लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ के प्रांताध्यक्ष मुकेश चतुर्वेदी ने संगठन के जिला अध्यक्ष पद पर मोहित सूर्यवंशी की नियुक्ति की है। लिपिक कर्मचारियों एवं सहकर्मियों द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की गईं। इस अवसर पर कर्मचारियों ने उनके सफल कार्यकाल की कामना करते हुए संगठन को मजबूत बनाने में सहयोग का आश्वासन भी दिया।


