पुलिस मुख्यालय भोपाल से आदेश प्राप्त होने पर आज दिनॉक 19-09-2026 को सूबेदार से रक्षित निरीक्षक के पद पर पदोन्नत हुये राहुल सिंह, रूमा तेकाम, रोशनी केशरवानी तथा उप निरीक्षक से निरीक्षक के पद पर पदोन्नत हुये निरीक्षक जागृति साहू, सोनल पाण्डे, संगीता चौधरी, आभा दुबे, हेमामल थापा, दीप्ति मरावी, तथा शैलेन्द्र सिंह, दिनेश गौतम को पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री आयुष जाखड़ (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री सूर्यकांत शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) श्री अखिलेश तिवारी की उपस्थिति में बधाई देते हुये कंधों पर तीसरा सितारा लगाया गया ।
आपने कहा कि जिस प्रकार आपने मेहनत एवं लगन से कार्य करते हुये अपने रिकार्ड को सही बनाये रखा उसी प्रकार अच्छा काम करें, अपना एवं विभाग का नाम रोैशन करें। आप सभी ने पदस्थापना के दौरान मेहनत एंव लगन से अच्छा कार्य किया है, आप सभी का अनुभव आपकी पदोन्नति मे काम आयेगा, प्रमोशन के साथ साथ आपकी जिम्मेदारियॉ भी बढी है, विश्वास है कि आपको जो भी जिम्मेदारी सौपी जायेंगी आप जवाबदारी के साथ निर्वहन करेंगे।


