कटनी। भक्तों की तारणहार देवी स्वरूपा श्री रानी सती दादी जी का भादो उत्सव जो गत निरंतर कई वर्षों से आयोजित किया जा रहा है इस वर्ष भी कटनी की पावन धरा में दिव्यता व भव्यता के साथ मनाने का निर्णय लिया गया है । आगामी 11 सितम्बर को नयनाभिराम प्रस्तुति के साथ कोलकाता से पधारे सुप्रसिद्ध कलाकारों द्वारा दादी के भजन व महा मंगल पाठ प्रस्तुत किए जाएंगे । उक्त आशय की जानकारी देते हुए श्री रानी सती दादी परिवार के सदस्यों ने बताया कि इस वर्ष विगत वर्षों की अपेक्षा कई नयनाभिराम कार्यक्रम, नृत्य नाटिका कोलकाता के सुप्रसिद्ध कलाकारों द्वारा प्रस्तुत किए जाएंगे । इस अलौकिक उत्सव में कोलकाता से पधार रहे ख्यातिलब्ध कलाकार मंगल पाठ वाचक बंटी शर्मा, सोनाली जोशी द्वारा दादीजी को रिझाने प्रस्तुति की जावेगी यह आयोजन स्थानीय दिव्यांचल गार्डन विश्राम बाबा में आयोजित होगा, 11 सितम्बर दिन शुक्रवार को दोपहर 02 :00 बजे दादी की ज्योत यात्रा प्रारंभ होगी जो की मुख्य कार्यक्रम स्थल में स्थापित होने के पश्चात कोलकाता से पधारे सुप्रसिद्ध कलाकार बंटी शर्मा, सोनाली जोशी द्वारा रानी सती दादी का मंगल पाठ प्रस्तुत करते हुए दादी के विभिन्न चरित्रों का वर्णन किया जावेगा । इस दौरान दादी का सिंधारा , झूला उत्सव, गजरा उत्सव,चुनरी उत्सव, सहित छप्पन भोग उपस्थित भक्तजनों को आकर्षित करेगी । इसके अलावा इस वर्ष इंदिरा डांस ग्रुप कोलकता द्वारा नृत्य नाटिका विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगी । रानी सती दादी परिवार के सदस्यों ने दादी भक्तों से अनुरोध किया है कि आयोजन में सपरिवार सम्मिलित होकर धर्म लाभ प्राप्त करें।
रानीसती दादी परिवार कटनी


