• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Wednesday, September 9, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

*डी ए वी कैल्ड़रीज पब्लिक स्कूल में डीएवी क्लस्टर स्पोर्ट्स मीट 2026 का भव्य समारोह संपन्न*

by Manish Gautam Chiefeditor
September 8, 2026
in कटनी
0
*डी ए वी कैल्ड़रीज पब्लिक स्कूल में डीएवी क्लस्टर स्पोर्ट्स मीट 2026 का भव्य समारोह संपन्न*
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

डी ए वी कैल्ड़रीज में 07 एवं 08 सितंबर को दो दिवसीय स्पोर्ट्स क्लस्टर मीट 2026 का आयोजन बड़े ही उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआl इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में श्री प्रियव्रत विश्वास जी ( प्लांट हेड कैलड़रीज इंडिया रिफ्रैक्टरीज लिमिटेड), विशिष्ट अतिथि श्री एस के सिन्हा जी ( असिस्टेंट रीजनल डायरेक्टर ), एवं विभिन्न विद्यालयों से पधारे प्रिंसिपल की गरिमामयी उपस्थिति रही l मेज़बानी डी ए वी कैलड़रीज पब्लिक स्कूल द्वारा की गई,
कार्यक्रम का शुभारंभ डी ए वी गान एवं अतिथियों के स्वागत से हुआl
मुख्य अतिथि जी ने सभी प्रतिभागियों को बधाई देते हुए कहा कि DAV संस्थान हमेशा से ही विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में विश्वास रखता है – शिक्षा के साथ- साथ खेलों में भी उत्कृष्टता को प्रोत्साहित करता है।
इस स्पोर्ट्स मीट में डीएवी मध्य प्रदेश के कुल 12 स्कूलों ने भाग लिया, प्रतियोगिता में विभिन्न खेलों का आयोजन किया गया जैसे क्रिकेट,वॉलीबॉल, फुटबॉल, खो -खो, एरोबिक्स, स्कीपिंग रोप आदि,खेल प्रतिस्पर्धाओं में विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया
डीएवी मध्य प्रदेश के असिस्टेंट रीजनल डायरेक्टर श्री एस के सिन्हा जी ने बच्चों को प्रोत्साहित किया एवं सभी विजेताओं को शुभकामनाएं दीं, उन्होंने कहा कि खेलों में जीत और हार दोनों ही समान रूप से महत्वपूर्ण है, जीत प्रेरणा देती है और हार सिखाती है लेकिन असली खिलाड़ी वह है जो दोनों को सम्मान के साथ स्वीकार करें | आज जो नहीं जीत पाए वह भी विजेता है क्योंकि उन्होंने मैदान में उतरकर पूरे साहस और आत्मविश्वास से भाग लिया l विद्यालय की प्राचार्या संजना मधुकर जी ने अपने उद्बोधन में सबको प्रेरित करते हुए कहा कि खेल केवल प्रतिस्पर्धा नहीं है,यह जीवन का एक अहम हिस्सा है। यह हमें अनुशासन, समय प्रबंधन, टीम वर्क और हार-जीत को समान रूप से स्वीकार करना सिखाता है।
प्रतियोगिताओं के दौरान खिलाड़ियों ने पूरे जोश और आत्मविश्वास के साथ भाग लिया। आयोजन ने विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, सहयोग, अनुशासन और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना को मजबूत किया।
डी ए वी कैलड्रीज विद्यालय के विद्यार्थियों ने बेहतरीन प्रदर्शन कर अपने नाम क्रिकेट, फुटबॉल, वुशू,चेस,कराटे,बैडमिंटन, खो-खो, एथलेटिक्स, योग आदि खेलों में स्वर्ण,रजत एवं कई कांस्य पदक अपने नाम किए |
पुरस्कार वितरण में विजेता प्रतिभागियों को ट्रॉफी, स्वर्ण,रजत एवं कांस्य पदक से सम्मानित किया गया |

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की प्राचार्या संजना मधुकर जी ने सभीआगंतुकों,शिक्षकों, छात्रों, को धन्यवाद दिया एवं प्रतिभागियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि आप इसी तरह अपने प्रयासों से विद्यालय, परिवार और देश का नाम रोशन करते रहें|क्लस्टर मीट 2026 विद्यालय के लिए उत्साह, उपलब्धियों और यादगार पलों से भरा एक सफल आयोजन रहा।

Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
 दुबई में ‘Interactive Session on Invest in Madhya Pradesh’ में निवेशकों एवं उद्योग प्रतिनिधियों के साथ संवाद किया तथा उन्हें प्रदेश में निवेश के लिए आमंत्रित किया।

 दुबई में ‘Interactive Session on Invest in Madhya Pradesh’ में निवेशकों एवं उद्योग प्रतिनिधियों के साथ संवाद किया तथा उन्हें प्रदेश में निवेश के लिए आमंत्रित किया।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.