कटनी जिले के रीठी जनपद पंचायत के विकास कार्य के दावों की पोल खोलती यह तस्वीर ग्राम पंचायत पटोहा से सामने आई है। जहां पटोहा से नए घरन जाने की मुख्य सड़क कीचड़ और गड्ढों में तब्दील हो गई है। जिससे नाराज ग्रामीणों ने अनोखे अंदाज में विरोध जताते हुए कीचड़ से भरी सड़क पर धान की रोपाई कर दी। गांव की महिलाएं, बच्चे और किसान हाथों में धान के पौधे लेकर सड़क पर उतरे। घुटने तक भरे कीचड़ में रोपाई करते हुए उन्होंने कहा कि जब ये सड़क चलने लायक नहीं बची, तो इसे खेत ही बना दिया जाए।कुछ उपज तो मिल जाएगी l
ग्रामीणों ने बताया कि वर्षो से यह सड़क खराब है। बरसात में तो हालत और बिगड़ जाती है। बच्चे स्कूल नहीं जा पाते, एंबुलेंस ना पहुंच पाने से मरीजों को खाट पर लादकर ले जाना पड़ता है। कई बार शिकायत के बाद भी जनपद पंचायत और PWD विभाग ने कोई ध्यान नहीं दिया । जिससे परेशान होकर गांव में ग्रामीणों ने कीचड़ से सनी सड़क पर धान रोपकर विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप है कि सालों से सड़क नहीं बनी, शिकायतों के बाद भी प्रशासन मौन है। बरसात में आवाजाही भी ठप हो जाती है।कीचड़ से सनी सड़क से परेशान ग्रामीणों ने सड़क पर धान लगा दिया। महिलाएं बोलीं – सड़क तो रही नहीं, अब इसमें फसल ही उगा लेते हैं।
वहीं ग्राम सरपंच नरेश राय से बातचीत करने पर उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत की ग्राम सभा मैं प्रस्ताव भी पारित है जिसका आवेदन शासन प्रशासन को दे दिया गया है परंतु अभी तक कोई आश्वासन नहीं मिला जिससे ग्रामीणों को परेशानी झेलनी पड़ रही है l
अब सवाल यह है कि वर्षों से सड़क की हालत खराब है। बच्चे गिर रहे हैं, मरीज फंस रहे हैं।प्रशासन जागेगा या ऐसे ही ग्रामीण सड़क पर धान उगता रहेगा,,,?
हरिशंकर बेन


