• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Friday, September 4, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

पुरानी कचहरी स्थित हनुमान मंदिर में हुई चोरी का कोतवाली पुलिस ने किया पर्दाफाश*

by Manish Gautam Chiefeditor
September 3, 2026
in कटनी
0
पुरानी कचहरी स्थित हनुमान मंदिर में हुई चोरी का कोतवाली पुलिस ने किया पर्दाफाश*
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

MP NEWS CAST मनीष गौतम 8989858230

*चोरी गया चांदी का मुकुट बरामद, चोरी एवं चोरी का माल खरीदने वाले 02 आरोपी गिरफ्तार, 01 आरोपी फरार*

https://www.mpnewscast.com/wp-content/uploads/2026/09/VID-20260903-WA0059.mp4

पुरानी कचहरी स्थित हनुमान जी के मंदिर में दिनांक 28.08.2026 को हुई चोरी की घटना का पर्दाफाश करने में थाना कोतवाली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। पुलिस ने चोरी गए चांदी के मुकुट को बरामद करते हुए चोरी करने वाले आरोपी एवं चोरी का माल खरीदने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि घटना में शामिल एक अन्य आरोपी फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है।

*मंदिर की खिड़की की जाली तोड़कर चांदी का मुकुट किया था चोरी-*
दिनांक 28.08.2026 को संस्कार मिश्रा पिता अनंत राम मिश्रा, निवासी राजीव गांधी वार्ड, कटनी द्वारा थाना कोतवाली में सूचना दी गई कि उनके पिता श्री अनंत राम मिश्रा पुरानी कचहरी स्थित हनुमान जी के मंदिर में पुजारी हैं। दोपहर करीब 02:00 बजे मंदिर पहुंचने पर मंदिर के अंदर का सामान अस्त-व्यस्त मिला तथा हनुमान जी का चांदी का मुकुट गायब था। मंदिर के बगल वाली खिड़की की जाली भी टूटी हुई थी। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में *अपराध क्रमांक 950/26, धारा 305(ए) बीएनएस* के तहत अज्ञात आरोपी के विरुद्ध प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया तथा घटना से वरिष्ठ अधिकारियों को तत्काल अवगत कराया गया।

*सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर तंत्र से आरोपियों तक पहुंची पुलिस-*
पुलिस अधीक्षक श्री अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमल मौर्य एवं उप पुलिस अधीक्षक अजाक सुश्री शिवा पाठक के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक राखी पाण्डेय द्वारा घटना के शीघ्र खुलासे के लिए पुलिस टीम गठित की गई। टीम द्वारा घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया गया। मंदिर परिसर में सीसीटीवी कैमरे नहीं होने के कारण प्रारंभिक रूप से आरोपियों की पहचान चुनौतीपूर्ण थी। पुलिस टीम ने मुखबिर तंत्र को सक्रिय करने के साथ तकनीकी साक्ष्यों का संकलन किया तथा घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले।सीसीटीवी फुटेज में दो संदिग्ध युवक मंदिर के आसपास लगातार रैकी करते हुए दिखाई दिए। फुटेज से प्राप्त हुलिए के आधार पर पुलिस द्वारा उनकी तलाश की जा रही थी। इसी दौरान सराफा बाजार में उक्त हुलिए से मिलता-जुलता एक संदिग्ध युवक पुलिस टीम के हाथ लगा।

*पूछताछ में खुला चोरी का राज-*
संदिग्ध से नाम-पता पूछने पर उसने अपना नाम पवन नामदेव पिता रमेश नामदेव, उम्र 19 वर्ष, निवासी इंद्रजीत की दफाई, खलवारा बाजार, कैमोर, जिला कटनी बताया। पुलिस द्वारा सीसीटीवी फुटेज से प्राप्त फोटो दिखाने पर उसने दूसरे आरोपी की पहचान लेखराज उर्फ मयूर उर्फ भूरा बेन, निवासी बरही, जिला कटनी के रूप में की।
पुलिस द्वारा मंदिर में हुई चोरी के संबंध में पूछताछ करने पर आरोपी ने प्रारंभ में पुलिस को गुमराह किया, किंतु सघन पूछताछ में उसने अपने साथी लेखराज उर्फ मयूर उर्फ भूरा बेन के साथ मिलकर दिनांक 28.08.2026 को दोपहर के समय मंदिर के आसपास सुनसान होने का फायदा उठाकर खिड़की की जाली तोड़कर हनुमान जी का चांदी का मुकुट चोरी करना स्वीकार किया।

आरोपी पवन ने बताया कि चोरी किया गया चांदी का मुकुट उसके साथी मयूर उर्फ भूरा बेन द्वारा सराफा बाजार कटनी के धर्मेन्द्र सोनी को 15,000 रुपये में बेचा गया था, जिसमें से उसे 5,000 रुपये मिले थे।

*चोरी का मुकुट खरीदने वाले आरोपी से बरामद-*
आरोपी पवन से प्राप्त जानकारी के आधार पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल सराफा बाजार पहुंचकर धर्मेन्द्र सोनी पिता किशनलाल सोनी, उम्र 29 वर्ष, निवासी शिवनगर, कटनी को अभिरक्षा में लिया गया। उसके कब्जे से चोरी गया चांदी का मुकुट बरामद कर लिया गया।

प्रकरण में शामिल एक अन्य आरोपी लेखराज उर्फ मयूर उर्फ भूरा बेन निवासी बरही, जो थाना बरही का निगरानी बदमाश बताया गया है, घटना के बाद से फरार है। पुलिस द्वारा उसकी गिरफ्तारी एवं पतासाजी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

गिरफ्तार/फरार आरोपियों का विवरण-
1- पवन नामदेव पिता रमेश नामदेव, उम्र 19 वर्ष, निवासी इंद्रजीत की दफाई, खलवारा बाजार, थाना कैमोर, जिला कटनी
2- धर्मेन्द्र सोनी पिता किशनलाल सोनी, उम्र 29 वर्ष, निवासी शिवनगर, कटनी
3- लेखराज उर्फ मयूर उर्फ भूरा बेन, निवासी बरही, जिला कटनी — फरार
*बरामद मशरूका-*
01 चांदी का मुकुट, अनुमानित कीमत 25,000 रुपये
मुकुट बिक्री से आरोपी के हिस्से में आए 5,000 रुपये में से शेष 1,500 रुपये नगद।

थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक राखी पाण्डेय ने बताया कि मंदिर में हुई चोरी की घटना से आमजन की धार्मिक भावनाएं जुड़ी होने के कारण पुलिस द्वारा घटना को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई की गई। तकनीकी साक्ष्यों, सीसीटीवी फुटेज एवं मुखबिर तंत्र की मदद से घटना का खुलासा कर चोरी गया माल बरामद किया गया तथा चोरी करने वाले एवं चोरी का माल खरीदने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है। फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए प्रयास जारी हैं।

*पुलिस टीम की विशेष भूमिका-*
उक्त कार्यवाही में पुलिस अधीक्षक श्री अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमल मौर्य एवं उप पुलिस अधीक्षक अजाक सुश्री शिवा पाठक के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक राखी पाण्डेय के नेतृत्व में प्र.आर. नितिन जायसवाल, वीरेन्द्र सिंह, अनिल सेंगर, पुष्पराज सिंह, आरक्षक दीपक तिवारी, मंसूर हुसैन, मोहन मण्डलोई, दिनेश सेन, अजीत सिंह व रोहित राठौर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
*सीएम डॉ. मोहन यादव ने किए द्वारकाधीश के दर्शन, मांगी प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि*

*सीएम डॉ. मोहन यादव ने किए द्वारकाधीश के दर्शन, मांगी प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि*

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.